
deep daan : सामूहिक रूप से किया दीपदान, जैतसागर में झील में झिलमिलाएं दीये
बूंदी. हाथों में सजे-धजे दीपक, चेहरे पर मुस्कान, लाल परिधान ओर पानी में तैरते दीये। अवसर था पत्रिका ग्लोबल फेस्ट एवं पत्रिका हाड़ौती महोत्सव के तहत यहां जैतसागर तालाब पर दीपदान का। महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका व जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जेसीआई बूंदी ऊर्जा की सदस्यों के अलावा युवतियों ने तलाब के किनारे एकत्रित होकर दीपक जलाए। फिर उत्साह के साथ सामूहिक रूप से दीपदान किया।
इस मौके पर सभी ने राजस्थान पत्रिका के कोटा संस्करण के स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि सुबह की पहली शुरुआत ही पत्रिका पढऩे के साथ होती है। इस दौरान अध्यक्ष नंदिनी विजय, मीडिया प्रभारी अंशुल भंडारी, अल्का बाकलीवाल, रानू खंडेलवाल, श्वेता भंडारी, एकता जैन, ङ्क्षसपल भंडारी, कृष्णा शृंगी, मैना जैन, नीलम जैन, नेहा शर्मा, स्कंदा शर्मा, प्रत्युषा शृंगी, नेव्या खंडेलवाल व संजली शर्मा आदि मौजूद रहे।
बालाजी की महाआरती के साथ हुआ आगाज, पर्यावरण रैली निकाली। देखे वीडियो
नोताडा.कस्बे में शनिवार को राजस्थान पत्रिका के कोटा संस्करण के 37 वें स्थापना दिवस व हाडोती महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कियें गयें। कार्यक्रम कीशुरुआत बगीचें के बालाजी महाराज कि महाआरती के साथ हुआ जिसके बाद रघुनाथ जी महाराज मठ मंदिर पर अतिथियों व जनप्रतिनिधीयों , राजस्थान पत्रिका के संवाददाताओं व वितरकों का स्वागत किया गया। गोष्ठी का कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी ने पत्रिका के बारे में अपने विचार रखा। पाठकों ने बताया कि राजस्थान पत्रिका निष्पक्ष व निडर अखबार है हर खबर को सटीक पुर्ण तरीके से प्रकाशित किया जाता है राजस्थान पत्रिका के माध्यम से की समस्यायों का तुरंत समाधान हुआ है।
जिसके बाद सभी के द्वारा रघुनाथ जी महाराज मठ मंदिर कि गौशाला में पहुंचकर गायों को हरा चारा डाला गया । आयोजित कार्यक्रम के अनुसार तीन बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोताडा में पहुंचकर पर्यावरण व स्वच्छता रैली को महन्त महेंद्र दास महाराज व थानाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर पृथ्वीराज सिंह हाड़ा, कासीराम मालव रहे,अध्यक्षता देईखेडा थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में नोताडा सरपंच रामदेव पहाडीया,रेबारपुरा सरपंच प्रदीप कोहरिया,घाट का बराना सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा, चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी डॉ ललित किशोर मीणा,नर्सींग ओफिसर विजय शर्मा, दुलीचंद रायक रहें, इस दौरान भाजपा लाखेरी ग्रामीण मण्डल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बृह्मानन्द गुर्जर, महामंत्री छगनसिंह सोलंकी,एससी मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश वर्मा,जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्ष गोपाल चौधरी,लखन मीणा, कन्हैयालाल मीणा, गोपाल सैनी,शंम्भुदयाल मीणा,लटुरलाल मीणा, महावीर मीना,मुकुट मीणा,व पीएचएस मुकेश शर्मा, समाजसेवी गिरिराज गोतम, रघुवीर मीणा, रामचरण मीना डिलर, हरिश बैरवा,ओम मालव आदी मौजूद रहें। राजस्थान पत्रिका के संवाददाता नन्दलाल शर्मा, वितरक पप्पू मीणा, दिनेश व्यास आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश व्यास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रघुनाथ जी महाराज मठ मंदिर के महंत महेंद्र दास महाराज बाबा, भाजपा लाखेरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव मुकेश बोहरा, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कांशीराम जी मालव,व पत्रिका संवाददाता मनीष बैरागी ने सभी का आभार जताया।
Published on:
12 Mar 2022 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
