3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

चर्मण्यवती नदी तट पर स्थित जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 05, 2021

भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
शनि अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
केशवरायपाटन. चर्मण्यवती नदी तट पर स्थित जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। अतिशय क्षेत्र पर शनि अमावस्या बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए देश भर से आए श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। मुनिसुव्रत नाथ स्वामी की शनि अनिष्ट निवारक के रूप में मान्यता होने से शनि अमावस्या पर दर्शनों का विशेष महत्व माना गया है। शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं का अतिशय क्षेत्र में आना शुरू हो गया। सुबह 5 बजे मंत्रोच्चारण से भूगर्भ-ग्रह में पाटन वाले बाबा के जयकारों के बीच मूलनायक प्रतिमा पर 5 भक्तों ने बोली लगाकर शांतिधारा, कलशाभिषेक कर शनि दोष निवारण के लिए पूजन किया।
दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी, जैन समाज, महिला मंडल व णमोकार नवयुवक मंडल व्यवस्था में जुटे रहे। मंदिर तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। पुराने बस स्टैंड से मंदिर तक जाने वाले रास्ते वाहनों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
शनि अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु
गेण्डोली. शनि अमावस्या पर शनिवार को गेण्डोली स्थित नीलकंठ शनि महादेव के थानक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र स्नान कर शनि महाराज के दर्शन किए। मंदिर पुजारी कुलदीप सिंह हाड़ा के अनुसार गेण्डोली सहित आसपास के दूर दराज के गांवों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही आना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।

Story Loader