
राजस्थान के गौरव की पहचान बूंदी की ‘हाडी रानी’
राजस्थान के गौरव की पहचान बूंदी की ‘हाडी रानी’
बूंदी. राजपूत सोशल वारियर्स संस्थान की ओर से मंगलवार को हाडी रानी जयंती के मौके पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। जिला महिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में संस्थान कार्यालय में हुए समारोह में युवा महिला मोर्चा से जुड़ी बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख एवं संगठन की जिलाध्यक्ष चंद्रावती कंवर थी। जिला उपाध्यक्ष मधु कंवर ने की। इस मौके पर जिला प्रमुख ने कहा कि इतिहास में उत्कृष्ट बलिदान की साक्षी बूंदी की बेटी एवं मेवाड़ की बहू वीरांगना हाडी रानी का नाम राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आदर के साथ लिया जाता है। त्याग की प्रतीक हाडी रानी की शादी मेवाड़ रियासत के सलूम्बर ठिकाने के रतन सिंह चुण्डावत से हुई थी। शादी के महज सात दिन बाद ही युद्ध भूमि में जाते अपने पति को मोह से मुक्त करने के लिए निशानी के तौर पर अपना सिर काटकर भेजने वाली यह वीरांगना इतिहास में हाडी रानी के रूप में प्रसिद्ध है। समारोह को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यामिनी हाडा, जिला सचिव किरण कंवर, हितेंद्र कंवर व बृजेश कंवर ने भी संबोधित किया। निरंजन कंवर ने बसंतोत्सव पर गीत प्रस्तुत किया। खेलकूद भी आयोजित किए।
Published on:
18 Feb 2021 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
