13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सथूर रक्तदंतिका मंदिर की दीवारों में आई दरारें

हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सथूर में स्थित प्राचीन रक्तदंतिका माता के मंदिर की छत पर दरारें आने से मंदिर को खतरा बढऩे की संभावना हो गई है। श्रीमातेश्वरी विकास समिति के पदाधिकारी मंदिर में नुकसान का कारण यहां पर आए दिन हो रहे खनन विस्फोट को बता रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 12, 2021

सथूर रक्तदंतिका मंदिर की दीवारों में आई दरारें

सथूर रक्तदंतिका मंदिर की दीवारों में आई दरारें

सथूर रक्तदंतिका मंदिर की दीवारों में आई दरारें
मंदिर को हो सकता है खतरा
ग्रामीण खनन के लिए हो रहे विस्फोट को बता रहे कारण
हिण्डोली. हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सथूर में स्थित प्राचीन रक्तदंतिका माता के मंदिर की छत पर दरारें आने से मंदिर को खतरा बढऩे की संभावना हो गई है। श्रीमातेश्वरी विकास समिति के पदाधिकारी मंदिर में नुकसान का कारण यहां पर आए दिन हो रहे खनन विस्फोट को बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सथूर में चंद्रभागा नदी किनारे माता का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां पर दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन कुछ समय पूर्व मंदिर को देवस्थान विभाग ने अधीन कर दिया है, लेकिन देवस्थान विभाग व पुरातत्व विभाग मंदिर के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे है। मातेश्वरी विकास समिति के मंत्री महावीर काला ने बताया कि मंदिर के आसपास शाम के समय खनन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जाता है। जिससे मंदिर की छतों पर दरारे आ गई हैं।
मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। काला ने बताया कि विस्फोट करने वालों के आगे ग्रामीण व श्रद्धालु भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को पुरातत्व विभाग के समक्ष ले जाएंगे एवं मंदिर की सुरक्षा की मांग करेंगे।