
कार्यालय पर ताला लगाकर दो घंटे तक किया प्रदर्शन
तालेड़ा. क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव के किसानों को लंबे समय से हो रही विद्युत आपूर्ति में परेशानी को लेकर ग्रिड पर पहुंचे तो वहां सहायक अभियंता को समस्या बताए जाने पर संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिला। इस पर आक्रोशित भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता अनिल जैन की अगुवाई में कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना देकर बैठक गए। किसानों ने दो घंटे तक गेट पर धरना दिया। इस दौरान सहायक अभियंता व कर्मचारियों को ताले में बंद रखा। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं व सहायक अभियंता दिनेश मीणा के बीच समस्याओं को लेकर बातचीत हुई। तब उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान किसान मोर्चा जिला संयोजक भरत पूनिया, कैलाश जाट ने बताया कि ठिकरिया कलां गांव की विद्युत लाइन को छपावदा, चांदनहेली एवं बाजड गांव से जोड़ दिया। जिसमें दबाव अधिक हो गया। 10 - 15 किसानों की विद्युत मोटर जल गई। प्रदर्शन में रामचरण जाट, भरत सिंह पूनिया, पटेल कैलाश, बलवीर चौधरी, खेमराज चौधरी, भंवर सिंह चौधरी, हेमराज पूनिया, भीमराज प्रजापत, सोनू पूनिया, शिवराज चौधरी, अंकित चौधरी, गोलू चौधरी, त्रिलोक चौधरी, बलवंत सिंह हाड़ा, सनी मीणा आदि मौजूद थे।
सहायक अभियंता ने सौंपी थाने में रिपोर्ट
विद्युत ग्रिड पर अधिकारियों को ताला लगाकर बंद करने के मामले में सहायक अभियंता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंपीं। सहायक अभियंता दिनेश मीणा ने बताया कि सवेरे ग्रिड के कार्यालय भवन का गेट बंद कर दिया। इससे राजकार्य प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों का मुख्यालय पर टकराव नहीं
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी मुख्यालय पर नहीं रहते। रात्रि को विद्युत संबंधी समस्या होने पर ग्रिड पर जाते हैं। तो वहां पर कोई नहीं मिलता। फोन कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं देकर बंद कर लेते हैं। ऐसे में मुख्यालय पर ठहराव हों।
सडक़ जाम करने की दी चेतावनी
भाजपा किसान नेता जैन ने बताया कि विभाग के अभियंता ने जल्दी समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया तो किसानों के साथ मिलकर हाई-वे जाम कर देंगे।
Published on:
17 Jul 2021 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
