4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई,पौधारोपण किया

विश्व आदिवासी दिवस पर यहां बायपास रोड स्थित मत्स्य भगवान मंदिर परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई।

3 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 10, 2020

विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई,पौधारोपण किया

विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई,पौधारोपण किया

विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई,पौधारोपण किया
बूंदी. विश्व आदिवासी दिवस पर यहां बायपास रोड स्थित मत्स्य भगवान मंदिर परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्रांतिकारी बिरसा मुंडा, जयपाल मुंडा, एकलव्य, कालीबाई, लक्ष्मीनारायण जरवाल, कैप्टन छुट्टनलाल मीना, भैरूलाल काला बादल, पूजा भील, नानक भील, बूंदा मीणा आदि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी के बारे में बताया गया। साथ ही इनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर बूंदा संस्था सहायक जिला प्रमुख हरिराम डिगा, तहसील प्रमुख रामसहाय मीणा, मीणा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पंचायतीराज शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, कन्हैयालाल मेघवाल, ग्रामीण छात्र संगठन जिलाध्यक्ष हेमराज मीणा, इंदरजीत मीणा, तुलसीराम मीणा, घनश्याम बोयत, रामदयाल मीणा आदि मौजूद थे। यहां परिसर में पौधे भी रोपे गए।
नैनवां. विश्व आदिवासी दिवस पर नैनवां तहसील आदिवासी मीणा समाज द्वारा रविवार को आदिवासी मीणा समाज की धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया व शारदे बालिका छात्रावास व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की वाटिका में नैनवां थानाधिकारी रामलाल मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। वक्ताओं आदिवासी महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को अपनाने पर बल दिया। समाज के तहसील अध्यक्ष आशाराम मीणा, सचिव आशाराम मीणा, प्रवक्ता शंकरलाल मीणा,चोथमल मीणा, शोपाल मीणा आदि मौजूद रहे।
कापरेन. कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा विश्व मूलनिवासी (आदिवासी) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रकृति की पूजा कर घरों में दीपक जलाए गए। अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान प्रेम शंकर मेघवाल, रामकरण मीणा, सुरेश मीणा, गिरिराज मीणा, सुरेश जिन्दल आदि मौजूद रहे। उधर आजन्दा में भी आदिवासी दिवस मनाया गया और डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया साथ ही 11 पौधे लगाएं गए।
वहीं कस्बे के अम्बेडकर स्टेडियम परिसर पर आदिवासी दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाद में परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश मीणा ,पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल, ललित मीणा, रविकांत मेघवाल आदि मौजूद रहे।
नोताड़ा. क्षेत्र के देहीखेड़ा राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर रविवार को आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर, बिरसा मुडां, गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया व साथ ही विचार गोष्ठी हुई। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा रहे। थानाधिकारी मुकेशी बाई, सीएचसी प्रभारी ललित मीना, सरपंच राजकुमार मीना,आदिवासी नेता जानकीलाल मीना आदि ने आदिवासी महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर एक सौ एक पौधे लगाकर कर सुरक्षा का संकल्प लिया। संचालन अशोक मीना ने किया। वहीं आदिवासी मीणा महासंघ के कमलेश मीणा सहकारी अध्यक्ष केदार लाल मीणा की अगुवाई में बस स्टैंड पर आतिशबाजी की। सहकारी समिति पर पौधा रोपण किया। इस दौरान महासंघ के लेखराज मीणा, ओम जुंडवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास,आदी मोजुद रहे। उधर घाट का बराना में भी सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा के नेतृत्व में पौधारोपण कर आदिवासी दिवस मनाया गया।
देई. कस्बे में रविवार को आदिवासी दिवस मनाया गया। बूंदा मीना संस्था देई अध्यक्ष कमल मीना ने बताया कि मीणा धर्मशाला देई से रैली के रूप में समाजबंधु बूंदी रोड स्थित मत्स्य भगवान मंदिर पर पहुंचे। जहां पर पौधारोपण किया। इसके बाद पूर्वछात्र संघ अध्यक्ष चेतराम मीना, पूर्व सरपंच धर्मराज मीना, राष्ट्रीय शिक्षक संघ शाखा देई अध्यक्ष बद्रीलाल मीना, समाजसेवी रामस्वरूप मीना, कैलाशचंद मीना, धोलूलाल मीना डेलपुरा ने सम्बोधित किया। दंगल पद गायन का कार्यक्रम हुआ। संस्था उपाध्यक्ष हर्षित मीना ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
केशवरायपाटन. मीणा समाज में रविवार को आदिवासी मीणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण कर आदिवासी मीणा समाज उत्थान पर चर्चा की गई। कस्बे के सीएडी परिसर में पौधारोपण किया गया। जहां पर सीताराम मीणा, जनक राज मीणा, उमेश मीणा, विजय राज मीणा, नरेंद्र मीणा उपस्थित थे। इसी प्रकार आडा गेला के हनुमान मंदिर पर देवेंद्र मीणा के नेतृत्व में पौधारोपण कर गोष्ठी आयोजित की गई। लबान. कस्बे सहित आसपास के गांवों पर रविवार दोपहर को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बूंदा आदिवासी मीना (मीणा) समाज संस्था इंद्रगढ़ के सदस्य एवं ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को लबान कस्बे, बहडावली गांव, कोटा खुर्द,देहीखेड़ा में आतिशबाजी की। इसके बाद बिरसा मिशन के तहत युवाओं ने सहकारी समिति, श्मशान घाट, चिकित्सालय भवन, पंचायत परिसर पर 101, बहड़ावली गांव के नवनिर्मित अंबेडकर पार्क पर 30, लबान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर 11, कोटा खुर्द मां ब्रह्माणी मंदिर पर भी पौधे लगाए गए।
तालेड़ा. राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करने का निर्णय किया गया। इसी उपलक्ष में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रवि राजस्थानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नोताड़ा भोपत के बालाजी परिसर, श्मशान घाट एवं बालाजी की चौकी रघुनाथपुरा और सपतीजा गांव में पौधारोपण किया। इस दौरान हनुमान मीणा, देवराज मीणा, दशरथ मीणा, हरिओम मीणा, भागीरथ मीणा ब्लॉक अध्यक्ष, गुड्डा मीणा, हंसराज मीणा, सुरेंद्र मीणा, देवेंद्र , जुगराज मीणा, मनोज मीणा, कालू मीणा, दीपक आदि मौजूद रहे।