4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाईबालापुरा पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी, प्रभावित रही जलापूर्ति

पाईबालापुरा पेयजल योजना से नैनवां आ रही पाइप लाइन दो स्थानों पर टूटने से कस्बे में सीधी बूस्टिंग वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रही।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 30, 2020

पाईबालापुरा पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी, प्रभावित रही जलापूर्ति

पाईबालापुरा पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी, प्रभावित रही जलापूर्ति

पाईबालापुरा पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी, प्रभावित रही जलापूर्ति
नैनवां. पाईबालापुरा पेयजल योजना से नैनवां आ रही पाइप लाइन दो स्थानों पर टूटने से कस्बे में सीधी बूस्टिंग वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रही।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज नागर नेे बताया कि पेयजल योजना से आ रही पाइप लाइन सुबह दो स्थानों कॉलेज के पास वन विभाग की फूलेता चौकी के पास टूट गई। पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। लाइन टूटने से सुबह सीधी बूस्टिंग वाले क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाई थी। शाम चार बजे तक लाइन की मरम्मत होने के शाम को सीधी बूस्टिंग वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू करवा दी। मंगलवार को होने वाली जलापूर्ति प्रभावित नहीं रहेगी।


फसल कटाई शुरू, दिन में बिजली बंद
खटकड़. क्षेत्र में गेहूं की फसल पकने व कटाई शुरू होने के बाद अब दिन में बिजली बंद रहेगी।निगम के कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते खटकड़, रायथल, माटून्दा, रघुनाथपुरा जीएसएस से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Story Loader