
पूजा मीणा के हाथों देलून्दा ग्राम पंचायत की कमान बरकरार
पूजा मीणा के हाथों देलून्दा ग्राम पंचायत की कमान बरकरार
- पुनर्मतदान से हुआ फैसला, 993 में से 954 वोट पड़े
- मतदान का लेकर रही दिनभर चहल-पहल
बूंदी. तालेडा पंचायत समिति की देलून्दा ग्राम पंचायत में रविवार को हुए पुनर्मतदान में सरपंच पद पर पूजा मीणा 46 मतों से निर्वाचित घोषित हुई। पूजा इसी ग्राम पंचायत से दुबारा सरपंच चुनी गई। पूजा के देर शाम सरपंच पद पर जीत की घोषणा होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बाद में विजयी जुलूस निकाला।
ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 93 के लिए यहां पुनर्मतदान हुआ था। पुनर्मतदान 96 .07 प्रतिशत रहा। यानी 993 में से 954 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। इस बूथ पर विनायका और बैरवा बस्ती के लोग वोट देने पहुंचे।शाम 5 बजे बाद मतगणना हुई जिसमें पूजा को 46 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर रामकन्या बाई रही।ग्राम पंचायत में अब सोमवार को उपसरपंच पद पर चुनाव होगा।
दिनभर लगी रही मतदाताओं की कतार
देलून्दा में रविवार को पुनर्मतदान के लिए सुबह से ही लोगों में खास उत्साह दिखा। दोपहर बाद तक बूथ पर कतार दिखाई पड़ी। यहां 3 वार्डों के लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। मैदान में 3 प्रत्याशी थी। जिनके समर्थक एक-एक घर से मतदाताओं को लाते दिखाई पड़े। बुजुर्गों तक ने पहुंचकर वोट दिया।दोपहर बाद तक ही करीब 8 6 प्रतिशत मतदान हो गया था। इस दौरान 95 वर्षीय गवरी बाई ने भी मतदान किया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मतदान केन्द्र पर सुबह से ही पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। यहां पर पुलिस एवं एसटीएफ के जवानों ने प्लैगमार्च किया। इस दौरान तालेडा उपखंड अधिकारी ताहिर मोहम्मद आदि निगरानी बनाए रहे।
इस लिए हुआ पुनर्मतदान
देलून्दा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए तीसरे चरण में 29 जनवरी को वोट पड़े थे। तब मतगणना के दौरान एक इवीएम की कन्ट्रोल यूनिट लॉक हो गई। परिणाम घोषित नहीं हो सका था। बूंदी और फिर हैदराबाद के तकनीशियन पहुंचे, लेकिन इवीएम की मेमोरी इरेज हो चुकी थी। इस पर 29 जनवरी को हुए मतदान की केद्र संख्या 93 की वोटिंग को शून्य घोषित किया गया। एक मशीन के मतों की गणना हुई थी जिसमें पूजा 635 मतों से आगे थी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनर्मतदान की घोषणा की और 2 फरवरी मुकर्रर की थी।
पति को भी ससूराल की सरपंचाई
26 वर्षीय पूजा के पति 29 वर्षीय दीपक मीणा भी ठीकरिया चारणान ग्राम पंचायत से सरपंच चुने गए हैं। दीपक 416 मतों से जीते थे।देलून्दा पूजा का पीहर है और बीते सत्र में पूजा इसी जगह से सरपंच थी। दीपक के पिता रामनिवास मीणा हेड कांस्टेबल है।
Published on:
03 Feb 2020 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
