13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : रात को गिरी मावठ, कोहरा छाए रहने से मौसम में बढ़ी ठण्डक

बूंदी. जिले में रविवार रात को अचानक मौसम ने करवट मारी और लगभग 11 बजे तेज हवाओं के साथ बूंदी शहर में हलकी बारिश हुई।

Google source verification

बूंदी. जिले में रविवार रात को अचानक मौसम ने करवट मारी और लगभग 11 बजे तेज हवाओं के साथ बूंदी शहर में हलकी बारिश हुई। सुबह के समय शहर में कोहरा छाया रहा। ऐसे में लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। दुपहिया व चौपहिया वाहनों की सुबह के समय गति धीमी रही। दूर -दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। लोग अलाव जला कर सर्दी से बचने का जतन करते रहे। दोपहर तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से मौसम में ठण्डक बनी रही। नोताड़ा, कापरेन सहित कई जगहों पर बारिश होने से बुवाई का कार्य प्रभावित हो गया है।
नोताडा. कस्बे में रविवार की रात्रि को करीब बारह बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हुई ।करीब पन्द्रह बीस मिनट तक हुई बरसात से पानी बह निकला । बरसात के बाद सोमवार को अलसुबह कोहरा भी छाया हुआ नजर आया जो दिन चढऩे के साथ ही बढ़ता जा रहा है तथा सर्दी का असर बढ़ गया लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। किसानों ने बताया कि इस वक्त हुई बारिश से जिन किसानों ने गेहूं बुवाई के लिए पलेवा कर खेत तैयार कर रखे थे उन्हें अब और इंतज़ार करना पड़ेगा । वहीं सीजन की पहली मावठ के बाद अब कड़ाके की ठण्ड पडऩे के आसार हैं ।