12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तबियत बिगड़ने के बाद युवक की मौत, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

थाना क्षेत्र के करीरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक राजेन्द्र धाकड़ की जिले के रायथल थाना क्षेत्र के अजेता गांव में संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। मौत के कारण संदिग्ध मानते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 05, 2024

तबियत बिगड़ने के बाद युवक की मौत, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

तबियत बिगड़ने के बाद युवक की मौत, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

तबियत बिगड़ने के बाद युवक की मौत, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
नैनवां. थाना क्षेत्र के करीरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक राजेन्द्र धाकड़ की जिले के रायथल थाना क्षेत्र के अजेता गांव में संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। मौत के कारण संदिग्ध मानते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

युवक ट्रैक्टर चालक था जो भोमपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाने के लिए गुरुवार को अजेता गांव गया था। जिसकी गुरुवार रात को ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबियत बिगड़ने के बाद युवक को पहले बूंदी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

बूंदी चिकित्सालय से भी रेफर कर दिए जाने से परिजन उसे अपने गांव ले आए। बीच मे नैनवां चिकित्सालय में चिकित्सक को दिखाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया तो मौत के कारणों की जांच के लिए परिजनों ने शव मोर्चरी में रखवाकर रायथल थाने को घटना की सूचना की।

रायथल थाने से हैडकांस्टेबल भंवरलाल नैनवां चिकित्सालय पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने राजेन्द्र की मौत का कारण संदिग्ध माना और मौत के कारणों पर शंका जताई।

हैडकांस्टेबल ने शव को कब्जे में लिया और मौत के कारण संदिग्ध लगने से तीन चिकित्सकों उपजिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. समदरलाल मीणा, डॉ. परितोष श्रृंगी, डॉ. अंजली मीणा का मेडिकल बोर्ड गठित करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मेडिकल बोर्ड ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के पेट का विसरा लिया है। विसरा को जांच के लिए भेजेंगे।

हैडकांस्टेबल का कहना
रायथल थाने के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि युवक की मौत के कारण संदिग्ध होने से शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मृर्ग दर्ज किया है।