video: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
डाबी. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन के आव्हान पर शुक्रवार को भाजयुमो डाबी मण्डल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता लवकुश सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में डाबी उपतहसील कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपतहसील परिसर में जाकर जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्पित भाट, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू सिंह सोलंकी, सत्यनारायण स्वामी, शिवराज बैंस, विक्रम सिंह हाडा, पंचायत समिति सदस्य नवरत्न गुर्जर व देवलाल बंजारा, युवा नेता संजय मेवाड़ा, पप्पू भाट, फौज सिंह सिंधिया, अनिल मेहता, प्रभुलाल भील, डोरा उपसरपंच मुकेश बंजारा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।