रैली निकाल मतदाताओं को किया प्रेरित, मतदान प्रक्रिया का मॉक पोल करवाया -video
बूंदी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्र जी का खेड़ा में बीएलओ ने छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता जागरुकता रैली निकाली।इस दौरान मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।सुपरवाइजर धनराज बैरवा ने बताया कि महिलाओं का नाम जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
गोठड़ा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया में नवीन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिक्षिका रेहाना चिश्ती ने एक बड़े बोर्ड पर विशालकाय बूंदी चुनावी शुभंकर रावि का चित्र बनाकर नव मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला के उप प्रधानाचार्य और सुपरवाइजर नवप्रभात दुबे ने नवीन मतदाताओं को मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को समझाया।
नैनवां. विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर नव मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से रूबरू करवाने के लिए शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां में मतदान प्रक्रिया का मॉक पोल करवाया गया। मॉक पोल प्रक्रिया के दौरान बालिकाओं ने खुद मतदान अधिकारी एवं मतदाता बनकर हिस्सा लिया।
केशवरायपाटन. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बूंदी के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेसरदा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर रैली निकाली गई। बीएलओ अनिल सैनी ने बताया कि पोस्टर युक्त रैली निकाल कर गांव के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। रैली गांव की विभिन्न गलियों ओर मार्गो से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची।
इन्द्रगढ़. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रगढ़ में मतदाता जागरुकता के लिए संचालित स्वीप कार्यक्रम के तहत कक्षा 10 में मेंटर्स के 8 पदों के लिए मतदान का आयोजन किया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर,पुलिस अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी आदि चुनाव से संबंधित समस्त प्रकार के दायित्वो का निर्वहन विद्यालय की बालिकाओं द्वारा किया गया।चुनाव के दौरान ई.वी.एम. एवं वीवी पेट मशीन का उपयोग किया गया। पूरे चुनाव के दौरान इंदरगढ तहसीलदार राम राय मीणा एवं उपखंड अधिकारी
भावना ङ्क्षसह ने चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया।