13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बरसात से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, मंडी में दस दिनों में पचास लाख रुपए का नुकसान-video

कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो मे मंगलवार को आधे घंटे की बरसात हुई। जिससे खेतों में कटकर तैयार व खडी फसलों में नुकसान हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 26, 2023

बरसात से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, मंडी में दस दिनों में पचास लाख रुपए का नुकसान-video
देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो मे मंगलवार को आधे घंटे की बरसात हुई। जिससे खेतों में कटकर तैयार व खडी फसलों में नुकसान हो गया। बरसात से किसानों को काफी नुकसान उठाना पडा। क्षेत्र में सोयाबीन, उडद, मक्ïका, मूंग सहित अन्य फसलों में नुकसान हुआ। इधर मंडी में बरसात से फिर किसानों व व्यापारियों को नुकसान उठाना पडा। मंडी में किसानों के ढेर व व्यापारियों की तोली गई व नीलामी में खरीदी जिंस भीगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

डोम बने तो मिल राहत
कृषि उपज मंडी परिसर में लम्बे समय से डोम के निर्माण की मांग की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक डोम नहीं बना है। इससे किसानों व व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड रहा है। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल महामंत्री लोकेश जिन्दल ने बताया कि बीते दस दिनो में हुई बारिश से अब तक मंडी मे किसानों व व्यापारियों की जिंसे भीगने से पचास लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

नुकसान को रोकने के लिए सरकार को शीघ्रता से मंडी में डोम निर्माण करवाना चाहिए। अगर डोम का निर्माण होता तो आज यह नुकसान नहीं उठाना पडता। इस बारे में कृषि उपज मंडी सचिव श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि डोम के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए प्रस्ताव भिजवा दिया गया है डोम निर्माण का पूरा प्रयास किया जा रहा है।