13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बरसात से फसलों के खेतों में लगे ढेर सहित भीग रही उपज-video

क्षेत्र में सुबह से ही मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदला।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 13, 2023

बरसात से फसलों के खेतों में लगे ढेर सहित भीग रही उपज-video
भण्डेड़ा. क्षेत्र में सुबह से ही मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदला। हवा के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र में पौने पांच बजे से बारिश शुरू हुई, जो सवा पांच बजे तक चली। इधर खेतों में किसानों ने कटी फसलों के लगा रखे ढेर भीग गए। इतनी मेहनत के बाद उपज हाथ नहीं लगने से उनमें मायूसी छाई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव होता रहा कभी बादल तो कभी तेज धुप का नजारा देखने को मिला। शाम के समय अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ व काली घटाएं चढकऱ आई। तेज हवा के साथ क्षेत्र में मध्यम दर्जें की बरसात हुई।

इस समय खेतों में फसल कटाई व थ्रेसर में निकलवाई का कार्य चल रहा है। मगर क्षेत्र में एक सप्ताह से मौसम बदलाव के साथ हो रही बारिश से किसानों की निरंतर परेशानियां बढ़ती जा रही है। खेतों में लगे फसल के ढेर भीगते जा रहे है। बुधवार को भी खेतों में किसानों ने थ्रेसर में निकालने के लिए एकत्रित कर रखी फसलों के ढेर भीग गए।

किसानों की पीडा
इधर किसानों का कहना था कि फसल को जब पानी की आवश्यकता थी। उस समय बरसात नहीं हुई। जैसे-तैसे कर नलकूप व इंजन से फसलों को पानी पिलाया गया था। इस समय कटाई व निकलवाई कार्य चल रहा है, जो इस तरह के मौसम के बदलाव के साथ हो रही बरसात से किसानों की उम्मीद निराशा में बदल रही है।