हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन-video
देई. कस्बे में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर शनिवार को दुकानदारों का रोष फूट पड़ा। दुकानदारों ने सफाई व्यवस्था को सुचारू करवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य बाजार में कचरे के ढ़ेर के सामने दुकानदारों ने अपना विरोध जताया। बुधवार से सफाई कर्मचारी नगरपालिका में ठेका प्रथा से काम नहीं करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे है। जिससे मुख्य बाजारो में जगह-जगह पर कचरे के ढ़ेर जमा हो गए है। दीपावली सीजन मे बाजारो में कचरेे के ढ़ेरो के कारण बाजार में आने वाले लोगों व दुकानदारों को मुश्किल का सामना करना पड रहा है।
गली मोहल्लों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारो द्वारा ध्यान नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त है। जबकि इससे पहले भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए थे 14 दिन तक चली हड़ताल के बाद 21 अक्टूबर से काम पर लौटे थे। हड़ताल समाप्ति के 11 दिन बाद ही कर्मचारी वापस हड़ताल पर चले गए।
बीमारियों का बढ़ा खतरा
कस्बे में सफाई व्यवस्था बिगडऩे से बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। गंदगी के कारण बीमारियां बढेगी। इस बारे में नगरपालिका देई के कार्यवाहक ईओ व नैनवां तहसीलदार अब्दुल हफीज ने बताया कि सफाई कर्मचारी को वार्ता के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे मामले से उपखंड अधिकारी जिला कलक्टर को अवगत करवाकर जो भी समाधान होगा उसका प्रयास किया जायेगा।