केशवरायपाटन. चंबल नदी किनारे स्थित भगवान केशव मंदिर परिसर में शनि धाम एवं मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर शनि अमावस्या को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की। केशव मंदिर परिसर में स्थित जम्मू मार्गेश्वर महादेव मंदिर के पास भगवान शनि देव का के धाम पर श्रद्धालुओं ने तेल चढ़ा कर भगवान शनि देव को प्रसन्न किया। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इसी प्रकार जैन अतिशय क्षेत्र पर भगवान मुनि सुव्रतनाथ स्वामी की विशेष पूजा अर्चना की गई। समाज के लोगों ने आरती कर अभिषेक किया। यहां देश के विभिन्न शहरों व महानगरों से लोग दर्शन करने पहुंचे।