बूंदी. शौर्य जागरण यात्रा का बूंदी में विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी,व मातृशक्ति के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। शनिवार को विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को बालचंद पाडा,चन्द्र गणेश जी,अखाड़े के बालाजी होते हुए ङ्क्षहडोली तक पहुंचाई गई। इन सभी कार्यक्रमों में विश्व हिन्दु परिषद के नगर अध्यक्ष कुलदीप वधवा,नगर उपाध्यक्ष पंडित संदीप,गिरिधर गोपाल, नगर मंत्री प्रमेन्द्र ङ्क्षसह राणावत, नगर प्रचार मंत्री मनिष जैन, प्रवीण माथुर, शैलेन्द्र लखोटिया, निरजन शृगी, बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सोनु हिन्दु, मयंक, शिखर, विवेक,रोहन, पंकज आदि का विशेष योगदान रहा।
वही शहर में शुक्रवार देर शाम रामगंज बालाजी गेट पर अक्षय हाड़ा के नेतृत्व में शहर के अङ्क्षहसा सर्किल, अंबेडकर सर्किल, श्रीराम मेडिकल, देवली रोड, बस स्टैंड, रेलवे पुलिया होते हुए अग्रवाल सेवा सदन धर्मशाला में विश्राम पहुंची। जहां पर यात्रा की आरती उतारी गई. उस दौरान बड़ी संख्या में वहां पर साधू संतों और युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यात्रा में आस-पास के गांव लोग भी मौजूद रहे।
नैनवां. विश्व ङ्क्षहदू परिषद वह बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार रात सात बजे नैनवां पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का नैनवां में आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। केवट नगर में यात्रा का स्वागत कर वहां से वाहन रैली के रूप में बटवाडिया की टेक, भगत ङ्क्षसह सर्किल, गढ़ पोलदरवाजा, सदर बाजार, अंबेडकर सर्किल होकर पोद्दार गार्डन पहुंची। जहां प्रबुद्ध जनसम्मेलन व धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। शहर में गणमान्य लोगों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया। वाहन रैली के साथ बजरंगदल के जिला संयोजक लक्की चोपड़ा, विश्व ङ्क्षहदू परिषद के जिला मंत्री संजय नागर, प्रखंड अध्यक्ष महावीर सोनी, नगर अध्यक्ष अंकित मारवाड़, प्रखंड सहसंयोजक सीताराम गुर्जर आदि साथ चल रहे थे।
हिण्डोली. विश्व ङ्क्षहदू परिषद व बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत की शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को बाबा गंगरावल के स्थान से बाइक रैली के साथ कस्बे में प्रवेश हुई, जिसका कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया।
यहां पर शोभायात्रा गैस गोदाम कट से थाना, तहसील रोड,बस स्टैंड सहित कई मार्गों से गुजरी। यात्रा में कोटा विभाग संयोजक रवि स्वामी, बजरंग दल जिला संयोजक लक्की चोपड़ा, विश्व ङ्क्षहदू परिषद जिला अध्यक्ष नन्दलाल वर्मा,उपाध्यक्ष रामदेव मेघवंशी,विजयलक्ष्मी शर्मा, जिला मंत्री संजय नागर,सह मंत्री संकर गुर्जर, शिवराज ङ्क्षसह, चन्द्रङ्क्षसह, हिण्डोली प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश गौत्तम,विक्रम ङ्क्षसह हाड़ा,,लोकेश सैनी,ज्ञानदीप, महेन्द्र गहलोत आदि यात्रा में उपस्थित रहे।