
किशोर को गोली मारकर घायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
किशोर को गोली मारकर घायल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
हिण्डोली. हिण्डोली थाने के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तालाब गांव के निकट एक रेस्टोरेंट के पास 16 वर्षीय किशोर अय्याज को गोली मारकर घायल करने के तीन आरोपियों को हिण्डोली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई व हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि 20 जुलाई रात को तालाब गांव के निकट हाइवे पर एक रेस्टोरेंट के पास कुछ युवकों में कहासुनी के बाद गोली मारने से तालाब गांव निवासी 16 वर्षीय अय्याज गंभीर घायल हो गया था। मामले में गुरुवार को तालेड़ा के तीन आरोपियों राजा उर्फ वाजिद खान पुत्र शब्बीर खान (22), त्रिलोकचंद उर्फ टिल्लू पुत्र धनुरजा कोली (28) एवं सद्दाम हुसैन पुत्र सत्तार (25) को गिरफ्तार कर हिण्डोली थाने लाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिण्डोली न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई रात साढ़े 9 बजे तालाब गांव के निकट एक रेस्टोरेंट के सामने मामूली कहासुनी और झगड़े के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर मोहम्मद अय्याज को घायल कर दिया था। घायल के पेट में 2 गोलियां लगी। गठित टीमों द्वारा पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज देखे। वाहनों की जानकारी भी जुटाई गई। रात के समय होटल व ढाबों पर आने वाले लोगों के भी डाटा लिए। तकनीक अनुसंधान का सहारा लिया। टीम के संयुक्त प्रयास से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। तीनों को डिटेन कर पूछताछ की तो तीनों ने आरोप स्वीकारा। जिस पर तीनों को बापर्दा गिरफ्तार किया। घटना में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजा उर्फ वाजिद ने पूछताछ में बताया कि उसके जन्मदिन से अगले दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए तालेड़ा नहर के पास शराब की दुकान से 5 बीयर की बोतलें लेकर पीने के लिए बूंदी टनल की तरफ आए थे। उनके पास कुल 3 मोटरसाइकिल है। जिस पर 7 लडक़े सवार थे। पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट के सामने तीन लडक़ों से कहासुनी व लड़ाई झगड़ा हो गया। जिस पर उसके साथी सद्दाम, टिल्लू वहां से बाइक से भागे। इस बीच फैजल बच्चा व अमन मिर्जा निवासी कोटा ने फायरिंग कर दी।
Published on:
06 Aug 2021 07:43 pm
