3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए 28.5 करोड़ के कार्यादेश जारी

उपजिला चिकित्सालय के निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता ने शनिवार को 28.47 करोड़ की राशि के कार्यादेश जारी कर दिए।

Google source verification

नैनवां. उपजिला चिकित्सालय के निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता ने शनिवार को 28.47 करोड़ की राशि के कार्यादेश जारी कर दिए। ठेकेदार को दस दिन में कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है। इस काम को 15 माह में पूरा करना होगा।

ठेकेदार को 10 अक्टूबर से कार्य शुरू कर 9 जनवरी 2025 तक कार्य पूरा करना होगा। कार्यादेश जारी हो जाने से अब उपजिला चिकित्सालय का कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। उपजिला चिकित्सालय का आवंटित भूमि पर 6 अक्टूबर को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना शिलान्यास करेंगे।

30 बीघा भूमि पर बनेगा भवन
उपजिला चिकित्सालय की स्थापना कर लिए 41 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत है। इसमें से 28 करोड़ 47 लाख 23 हजार 600 रुपए की लागत से भवन का निर्माण होने के बाद शेष चिकित्सा सुविधा, उपकरण व अन्य कार्य पर खर्च होंगे। उपजिला चिकित्सालय अभी पुराने भवन में ही चल रहा है।

ढाई सौ गांवों को मिलेगा लाभ
उपजिला चिकित्सालय के निर्माण से उपखण्ड कर 190 गांवों सहित समीपवर्ती टोंक जिले के उनियारा, नगरफोर्ट, दूनी तहसीलों के भी पचास से अधिक गांवों के लोगों को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी। मरीजो को रेफर नहीं करना पड़ेगा। खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।