
तीन ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस, फर्जी हाजिरी पर 7 मेट ब्लैक लिस्टेट
तीन ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस, फर्जी हाजिरी पर 7 मेट ब्लैक लिस्टेट
तालेड़ा. पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों में उदासीनता व लापरवाही का मामला सामने आने पर ग्राम विकास अधिकारी व मेटों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक कार्यों का विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इसमें मौके पर ही तीन ग्राम विकास अधिकारी व 6 मेट को ब्लैक लिस्ट किया गया है। विकास अधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि मनरेगा कार्यों के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर लापरवाही व अनियमितता पाई गई। पूछताछ करने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिलने व श्रमिकों से कोविड -19 की पालना नहीं करवाने, श्रमिकों की समय पर उपस्थिति व कार्य आवंटन नहीं करने को गम्भीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत तीरथ में मेट दिनेश कुमार, हरिओम एवं भैरुलाल, ग्राम पंचायत गामछ में मांगी बाई, दीपकराज, सुरेन्द्र मालव एवं ग्राम पंचायत बाजड़ में किशन बैरवा को तुरन्त प्रभाव से ब्लैक लिस्ट किया गया। ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक गामछ, तीरथ एवं बाजड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर कोविड -19 की पालना करवाने व साथ ही सभी को समय पर प्रगति कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हंै। औचक निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
Published on:
07 Jun 2020 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
