5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : थ्रेसर में फंसने से महिला की मौत. परिजनों को रो-रो बुरा हाल

नैनवां. थाना क्षेत्र के बम्बूली गांव में थ्रेसर में कटने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजन शव को पोटली में बांधकर उप जिला चिकित्सालय लेकर आए।

Google source verification

नैनवां. थाना क्षेत्र के बम्बूली गांव में थ्रेसर में कटने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजन शव को पोटली में बांधकर उप जिला चिकित्सालय लेकर आए।
जानकारी के अनुसार विवाहता जानकी बाई (35) सुबह दस बजे पति कजोड व ससुर के साथ खेत पर गई थी। सरसों की फसलों की पूली को थ्रेसर में डालने के दौरान अचानक महिला की लुगड़ी उसमें फंस गई। जिससे महिला का आधा शरीर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा, एएसआई शंकरलाल यादव, राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, नायब तहसीलदार रामदेव खरेडिय़ा भी चिकित्सालय पहुंचाया। विवाहिता के चार बच्चे है। महिला की मौत के साथ ही परिजनों को रो-रो बुरा हाल हो रहा था।