हिण्डोली. पेच की बावड़ी में शनिवार को मुख्य बाजार में ट्रांसपोर्ट सर्विस की गाड़ी की फाटक से 112 इमरजेंसी पुलिस की जीप की फाटक के अड़ गई। इस पर पुलिसकर्मियों एवं गाड़ी चालक के बीच कहासुनी के दौरान एक व्यापारी से पेचकी बावड़ी चौकी के पुलिसकर्मी ने व्यापारी से अभद्र भाषा का उपयोग करने पर नाराज व्यापारियों ने विरोध में दो घंटे तक पेच की बावड़ी का बाजार बंद रखा व थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
जानकारी अनुसार पेच की बावड़ी में एक व्यापारी ट्रक से सामान उतरवा रहा था ।इस दौरान ट्रक की फाटक खुलने से वहां से गुजर रही 112 पुलिस जीप के अडऩे पर होने से कुछ स्क्रैच हो गए। इस पर पुलिस व ट्रक चालक के बीच बहस हो गई । 112 जीप चालक ने पेच की बावड़ी चौकी पर कार्यरत एक कांस्टेबल को मौके पर बुलाया। पुलिस कांस्टेबल ने आते ही वहां खड़े एक व्यापारी का हाथ पकड़ लिया व उसके साथ अभद्रता करने लगा, जिसे देख कर मौके पर व्यापारी एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर बाजार बंद कर चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलने परहिण्डोली थानाधिकारी पवन मीणा व तहसीलदार कमलेश कुमार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों अधिकारियों ने समझाइस के बाद व्यापारियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद दुकानें खोली। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं व्यापारियों से बातचीत की, जिस पर ग्रामीणों ने कस्बे के मुख्य बाजार में सडक़ के दोनों ओर इंटरलॉङ्क्षकग सडक़ पर दुकानदारों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा कि लिखित में समस्या दो।लोगों ने ग्राम पंचायत सरपंच एवं उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया
पहले भी कराया था अवगत
ज्ञापन में बताया कि गांव के मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में दिनांक 14 अगस्त को सरपंच ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी के नाम लिखित में ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मुख्य बाजार से इंटरलॉङ्क्षकग सडक़ पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की गई थी,जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉङ्क्षकग पर नाप करके लाल रंग से लाइङ्क्षनग की गई थी।उसके बाद भी अतिक्रमियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की मांग
ग्रामीणों ने कहा की प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रकिया का पालन करते हुए अगले 3 दिवस में पूरे मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए साथ ही ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने बताया कि पंचायत प्रशासन द्वारा हटाए जाने वाले अतिक्रमण के दौरान किसी प्रकार की कार्रवाई का व्यापार मंडल का कोई भी सदस्य विरोध नहीं करेंगे।
व्यापारियों द्वारा कांस्टेबल के खिलाफ अभद्रता की शिकायत की, जिस पर कांस्टेबल को पेच की बावड़ी पुलिस चौकी से हिण्डोली थाने में बुला लिया है।
पवन मीणा, थाना अधिकारी हिण्डोली।
आगामी तीन दिवस मंगलवार तक मुख्य बाजार से व्यापारी अपने सामान हटाकर इंटरलॉङ्क्षकग को मुक्त कर देंगे।अन्यथा ग्राम पंचायत द्वारा तहसीलदार ,थानाधिकारी को साथ लेकर सामान जब्त कर इंटरलॉङ्क्षकग सडक़ खाली करवाई जाएगी ।
सीमा मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत पेचकी बावड़ी।