
पानी की निकासी को लेकर मारपीट में चार घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पानी की निकासी को लेकर मारपीट में चार घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
देई.थाना क्षेत्र के मेंढकपुरा गांव में बुधवार सुबह पानी की निकासी को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद हो गया।मारपीट में एक पक्ष के चार जने घायल हो गए।
घायलों को देई के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार मेंढकपुरा निवासी श्योराज गुर्जर (35), बेटी धोली गुर्जर (6 ) व खुशबू (9) भाभी मीरा (40) के साथ मकान के बाहर निकलने वाले पानी की निकासी को लेकर उसके चचेरे भाइयों ने पत्थर फेंककर मारपीट कर दी। इसके बाद हथियारों से वार किया। जिससे चारों घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के मेंढकपुरा निवासी भोजराज गुर्जर, गोपाल गुर्जर, बलासी, प्रधान गुर्जर, भूली बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कार की टक्कर से दम्पती घायल
हिण्डोली. थाना क्षेत्र के एनएच 52 ढाकनी चौराहे पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भोलू मीणा की झोपडिय़ा निवासी प्रकाश बैरवा, पत्नी संतोष बाई और बेटी दिलखुश बाइक से डाटूंदा माता के दर्शन करने जा रहे थे। तभी बाइक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। उन्हें बूंदी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बालिका सुरक्षित बच गई।
Published on:
04 Mar 2020 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
