
2 अक्टूबर से शुरू होगा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021
2 अक्टूबर से शुरू होगा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021
बूंदी. प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 में होने वाले कार्यों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आगामी 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 चलाया जाएगा। इसमें नगरीय निकायों एवं अन्य विभागों की भागीदारी रहेगी। अभियान के तहत प्रारम्भिक 19 कार्य तथा अन्य विभागीय कार्य संपादित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने अभियान के लिए नगर परिषद आयुक्त को प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कृषि भूमि के आवासीय, व्यावसायिक, अन्य प्रयोजनार्थ रूपान्तरण से संबंधित कार्यों के नगरीय क्षेत्रों में उपलब्ध सिवायचक भूमि को नगरीय निकायों को हस्तान्तरण के लिए सूची भिजवाई जाए। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त एवं नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनियों में पट्टे जारी किए जाने के लिए सर्वे कर लिया है। इसके अलावा सभी नगरीय निकायों की ओर से कॉलोनियों में जारी किए जाने वाले पट्टों की अनुमानित संख्या के संबंध में जानकारी दी। जिला कलक्टर ने पुरानी आबादी के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर को अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका इन्द्रगढ़ से तथा लाखेरी में एसीसी सीमेन्ट फैक्ट्री की जगह में बसी कॉलोनी के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका लाखेरी से चर्चा करने के निर्देश दिए।
Published on:
31 Jul 2021 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
