
प्रवेश निषेध, फिर भी गुजर रहे भारी वाहन
प्रवेश निषेध, फिर भी गुजर रहे भारी वाहन
-बीस मिनट जाम में फंसे रहे लोग
-भारी वाहनों के दबाव से जनता परेशान
बूंदी. शहर में भारी वाहनों के दबाव से जनता परेशान हो रही है, लेकिन यातायात पुलिसकर्मी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। शुक्रवार को एक खंभे की छतरी के निकट भारी वाहन निकलने के दौरान बीस मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। उसके बावजूद शहर के बायपास व नैनवां रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में शहर में आए दिन जाम के हालात बन रहे है। लोगों ने बताया कि भारी वाहन दिन के समय शहर में प्रवेश करने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। शुक्रवार को एक खंभे की छतरी के यहां जाम लग गया था, जो काफी मशक्कत के बाद बहाल हो पाया।
Published on:
02 Nov 2019 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
