12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था पर फूटा रोष, किया प्रदर्शन

कस्बे में जलदाय विभाग की जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़े हुए पन्द्रह दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

2 min read
Google source verification
बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था पर फूटा रोष, किया प्रदर्शन

बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था पर फूटा रोष, किया प्रदर्शन

देई . कस्बे में जलदाय विभाग की जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़े हुए पन्द्रह दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इससे आक्रोशित पंडा का मोहल्ला क्षेत्र की महिलाओं ने रविवार को जलदाय विभाग कार्यालय के पम्प हाउस के बाहर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया और शीघ्र जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार यहां पर जलदाय विभाग द्वारा 48 घंटे में की जाने वाली जलापूर्ति व्यवस्था का कोई समय निश्चत नहीं है। जलापूर्ति 72 से 80 घंटों व कही बार इससे भी ज्यादा समय पर हो रही है। ऐसे में लोगों को पानी की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। यहां पर दो नलकूपों से सिर्फ तीन चार घंटे पानी मिलता है। वहीं पाईबालापुरा बांध स्कीम मे पानी के बाहर लगे चार नलकूपों में से सिर्फ दो नलकूप चालू है। अगर जलदाय विभाग दो नलकूपों को भी चालू करता है तो वहां से जरूरत के हिसाब से पानी मिलने लगेगा। लेकिन 15 दिन में भी नलकूप शुरू नहीं हुए है। यहां पर 48 घंटे में होने वाली जलापूर्ति व्यवस्था के लिए एक दिन में करीब 15 जोन में जलापूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन सिर्फ चार से पांच जोन में जलापूर्ति व्यवस्था हो रही है। जलदाय विभाग कर्मियों ने बताया कि सुबह के समय छह बजे के करीब विद्युत कटौती करने से भी जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसलिए सुबह के समय होने वाली विद्युत कटौती बंद होनी चाहिए।
फूट गई पाइप लाइन
कस्बे में रिवाईज स्कीम की बिछाई जा रही पाइप लाइन के लिए खुदाई करते समय गुढागोपालजी रोड पर मीणा धर्मशाला के पास मेन पाइप लाइन फूट गई। जिसे देर शाम तक श्रमिक दुरस्त करने में जुटे रहे। इस बारे में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सुरेन्द्र बैरवा ने बताया कि कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था मे सुधार किया जाएगा। विभाग के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र भार्गव ने बताया कि समस्या पर सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान किया जाएगा।