13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : पुष्प वर्षा के साथ कृष्ण राधा की रासलीला ने लुभाया, लोक नृत्यों की दी प्रस्तुतियां

कस्बे में गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ।

Google source verification

करवर. कस्बे में गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान वीणा कैसेट के रामप्रसाद एंड पार्टी के कलाकारों की ओर से अग्नि नृत्य,भवाई नृत्य, कृष्ण राधा रासलीला सहित कई लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।


केशव चौक स्थित मंच पर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राजस्थानी गीत धरती धोरा री पर कलाकार ने अग्नि नृत्य की प्रस्तुति दी। ग्राम वासियों ने जयकारों के साथ कलाकार का उत्साहवर्धन किया। विदेशो में अपनी कला की छटा बिखेरने वाले कलाकार अशोक पहाडिय़ा ने सिर पर कृष्ण बने बालक को बैठाकर भजन पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद पुष्प वर्षा के साथ कृष्ण राधा की रासलीला के नृत्य से माहौल धर्ममयी हो गया। परिसर राधा कृष्ण के जयकारो से गुंज रहा था।

कलाकारों ने घूमर सहित कई लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान पदम नागर थे। अध्यक्षता जिपस कन्हैया लाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच दीपकला नागर, उपसरपंच पंकज दाधीच, वार्डपंच नीरज नागर, विष्णु दाधीच, महेश जांगिड़ थे। अतिथियों का समिति के संरक्षक कृष्ण मुरारी गुर्जर, अध्यक्ष जितेंद्र केवट, सांवरिया नागर,विकास नागर,कृष्ण दीक्षित,मांगीलाल नागर,बृजेश राठौर,हेमन्त गुर्जर ,दुर्गेश जांगिड़, विपूल सेन,चिंकेश नागर,आशुतोष साहू आदि ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत की ओर से महोत्सव में भाग लेने बच्चो को नकद राशि के रूप में पारितोषिक दिया गया।