बूंदी

आज केशवरायपाटन आएंगे CM भजनलाल, इन अभियानों का करेंगे शुभारंभ

CM Bhajanlal Sharma: इस अवसर पर चर्मण्यवती का चुनरी उत्सव होगा। इसके लिए 22 नावें सजाई गई। 125 चुनरिया जोड़ी जाएगी। उत्सव के बाद चम्बल की महाआरती की जाएगी।

2 min read
Jun 05, 2025
चर्मण्यवती में चुनरी उत्सव के लिए सजाई गई नावें (फोटो: पत्रिका)

Bundi News: गंगा दशमी पर राज्य सरकार की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् संयुक्त अभियान के तहत धार्मिक नगरी गुरुवार को चर्मण्यवती पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे। वह यहां पर दोपहर 2.40 बजे पहुंचेंगे।

आचार्य आशीष गौतम ने बताया कि चम्बल नदी के केशव घाट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंगा पूजन करेंगे। 11 विद्वानों गंगा लहरी का पाठ करेंगे। इस अवसर पर चर्मण्यवती का चुनरी उत्सव होगा। इसके लिए 22 नावें सजाई गई। 125 चुनरिया जोड़ी जाएगी। उत्सव के बाद चम्बल की महाआरती की जाएगी। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री जयपुर में इस अभियान का शुभारंभ कर केशवरायपाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएम यहां सभा को भी संबोधित करेंगे।

घाटों को चमकाया

चमक गए घाट (फोटो: पत्रिका)

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन सुबह से चम्बल नदी किनारे साफ सफाई में जुटा रहा। केशव मंदिर परिसर, सिढियां, नाव घाट, केशव घाट, महिला घाट की सफाई करवा कर चम्बल में जमा गंदगी को हटाया गया। कार्तिक मेला परिसर की सफाई की गई।

प्रभारी मंत्री ने देखी व्यवस्थाएं

बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर व्यवस्था को देखते हुए (फोटो: पत्रिका)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। नागर ने सभा स्थल, केशव घाट का अवलोकन किया। देवस्थान विभाग के कमिश्नर वासुदेव भालावत, सहायक आयुक्त केके खण्डेलवाल ने चम्बल नदी घाटों पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां देखी।

Published on:
05 Jun 2025 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर