5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : अस्पताल के टॉयलेट में प्रसव के बाद नवजात को उठा ले गया कुत्ता , मौत पर हंगामा

जिला अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल वार्ड के टॉयलेट में प्रसव के बाद रविवार सुबह नवजात शिशु को कुत्ते ने दबोचकर मार दिया। घटना के बाद समूचा अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया।

3 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Aug 14, 2016

bundi

बूंदी के जिला अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल वार्ड के शौचालय में रविवार को नवजात शिशु को मुंह में दबोचकर ले जा रहे कुत्ता को देखकर अस्पताल में सनसनी फैल गई।

ड्राई फ्रूट्स का शौकीन है ये तोता...

वार्ड के बाहर खड़े लोगों ने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़ाया। इसके बाद गैलरी में पहुंचे नर्सिंग स्टॉफ ने संभाल ली। जांच में शिशु को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार बड़ानयागांव निवासी गर्भवती चरणजीत सिंह (35) अपने पिता गुरमेल सिंह के साथ शनिवार शाम को अस्पताल पहुंची थी। उसे उल्टी दस्त की शिकायत थी तो चिकित्सक ने मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया। रविवार सुबह हुईघटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन बेग ने बताया कि सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के बीच महिला शौचालय में गई। जहां उसने शिशु को जन्म दिया। लेकिन महिला मानसिक रूप से बीमार होने के कारण शिशु को वहीं छोड़कर बाहर आ गई।

अनजान खतरे का बेखौफ परिवहन

कुछ देर बाद एक कुत्ता शौचालय में घुसा और नवजात को नोंचता हुआ मुंह में दबाकर बाहर निकला। इस दृश्य को देख मेडिकल वार्ड के बाहर खड़े सभी लोग दंग रह गए। लोगों ने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़ाया। नर्सिंग स्टॉफ ने चिकित्सक से जांच कराई तो बच्चा मृत था, इसके बाद मेडिकल वार्ड से महिला को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व टीआई में तकरार

सूचना पर पहुंचे पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह व कोतवाली थाना प्रभारी बदन सिंह ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने महिला के पिता से बात की। पिता ने कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। ऐसे में मृत शिशु प्रसूता के पिता को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शी बेग ने मामले को लेकर पीएमओ व कोतवाली थानाधिकारी को शिकायत दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

कुत्ते द्वारा नवजात शिशु को नोंचने की सूचना पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज गोचर, प्रदेश सचिव यासीन कुरैशी, सिंटू जैन आदि अस्पताल पहुंच गए। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा को मेडिकल वार्ड में ही घेर लिया और जमकर खरीखोटी सुनाई। पीएमओ को घेरकर एमएलओ कक्ष में ले गए। जहां मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने व घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने उपअधीक्षक से पोस्टमार्टम की मांग की। इस बात को लेकर उपाधीक्षक व कार्यकर्ताओं के बीच तकरार हो गई। हालांकि बाद में समझाइश पर मामला शांत हो गया। युवा कांग्रेस की ओर से कलक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई।

पीएमओ ने कहा कुत्ते तो आएंगे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के दौरान उपअधीक्षक सिंह ने पीएमओ से कहा कि अस्पताल में कुत्ते आ रहे हैं? इनका प्रवेश तो रोकना पड़ेगा। इस पर पीएमओ ने गुस्से में कह दिया कि कुत्ते तो आएंगे। मेरे पास इनको रोकने के लिए स्टॉफ नहीं है। इस पर भी कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की।

मामला बहुत गंभीर है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक व पीएमओ को जांच के लिए कहा है। एक बार रिपोर्ट आ जाए, उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति दुबारा पैदा न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

नरेश कुमार ठकराल, जिला कलक्टर, बूंदी

नवजात 26 से 28 सप्ताह का था, प्रथम दृष्ट्या बच्चा पेट में ही मर गया था। उसका वजन 900 ग्राम था। महिला मानसिक विक्षिप्त है। शव का कोई भी हिस्सा खाया हुआ नहीं था। उल्टी दस्त की शिकायत पर वह मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई थी। शौचालय में उसे प्रसव हुआ, लेकिन उसने किसी को नहीं बताया। पिता ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए नगर परिषद को लिख रखा है।

डॉ.गजानंद वर्मा, पीएमओ जिला अस्पताल बूंदी.