
केशवरायपाटन. जयपुर विद्युत वितरण निगम जीएसएस 33 केवी से गांवों में जा रही 11 केवी विद्युत लाइन के सात खंभे गिरने से सात गांवों की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। क्षेत्र में शनिवार शाम को आई बारिश के साथ हवा चलने से खेतों में से जा रहा लाइन के खंभे गिरने गिर गए।
खंभे गिरने से रडी-चड़ी, बुढ़िया, कमोलर, हस्तिनापुर, भीया, रंगराजपुरा गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बंद होने से ग्रामीण परेशान हो गए। नलों में पानी नहीं आया। गांवों में जाने वाली लाइनों के खंभे काफी समय से झुके हुए थे। निगम के सहायक अभियंता मेघराज नागर ने बताया कि शनिवार शाम को तेज बारिश के साथ हवा चलने से खेतों से गुजर रही विद्युत खंभे गिर गए थे। कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण के नेतृत्व में विभाग की टीम को घटना स्थल पर भेज कर खंभे खड़े करवाए जा रहे हैं। रविवार को बार बार बारिश आने से कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की टीम लगी हुई है।
यह भी पढ़ें : : एक सप्ताह में दूसरी बार स्कूल में घुस आया कोबरा, मचा हड़कंप
Updated on:
29 Jul 2024 03:08 pm
Published on:
29 Jul 2024 03:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
