
बरसात से क्षतिग्रस्त हुई एक्सप्रेस पर स्लेब।
लबान. दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर क्षेत्र में स्थित लबान इंटरचेंज क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण यातायात को बन्द किए एक पखवाड़े से भी अधिक समय हो गया है, जिससे वाहन चालकों को करीब पचास किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों क्षेत्र में हुई लगातार बरसात के बाद मेगा हाइवे पर पापड़ी पुलिया व बाबई पुलिया की जर्जर हालत को देखते हुए जिला कलक्टर के निर्देश पर एक्सप्रेस वे पर लबान इंटरचेंज पर वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया था। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा भी कोटा जिले में भी गोपालपुरा से आगे लिंक रोड पर इसी प्रकार की जर्जर पुलिया पर वाहनों के दबाव को देखते हुए टोल नाकों को बंद कर बेरिकैड्स लगा कर बन्द कर दिया था। दोनों जगह ही पुलिया की मरम्मत के बाद हुई बरसात में दोनों जगहों की पुलिया पानी में डूब गई थी और दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक्सप्रेस वे पर अब तक यातायात शुरू नहीं हो पाया है।
बारिश पड़ रही भारी
इस वर्ष सम्भाग में हुई रिकॉर्ड तोड़ बरसात के कारण एक्सप्रेस वे भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क़ पर भी पानी भरने से दर्जनों जगहों पर डामर उखड़ गया। एक्सप्रेस वे पर यातायात बन्द होने के बाद से मरम्मत कार्य जारी है।
कुश्तला से कर रहे उपयोग
एक्सप्रेस पर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कोटा के गोपालपुरा से चढ़ कर लबान टोल नाके उतर कर कोटा दौसा मेगा हाइवे से होकर सवाई माधोपुर कुश्तला नाके तक एक्सप्रेस का उपयोग कर रहे थे, लेकिन एक्सप्रेस वे बन्द होने से उनको कोटा बूंदी होकर उनियारा से होकर सवाईमाधोपुर आना पड़ रहा है, जिससे उनको करीब 50 से 60 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में समय और ईंधन अधिक खर्च होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एक्सप्रेस वे से उतरने बाद लिंक रोड पर बूंदी जिले में पापड़ी व बाबई और कोटा जिले में एक पुलिया पर मरम्मत कार्य किया गया है। एक्सप्रेस वे पर विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात बन्द किया गया है। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर बरसात से प्रभावित हुए हिस्सों व सडक़ का मरम्मत कार्य भी जारी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर ही यातायात शुरू किया जा सकेगा।
इकबाल खान, एरिया मैनेजर एक्सप्रेस वे
Published on:
11 Sept 2025 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
