16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को नहरी पानी का इंतजार

दौलाडा माइनर का 3 साल से पक्का निर्माण का कार्य करने के चलते किसानों को नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 21, 2024

किसानों को नहरी पानी का इंतजार

रामगंजबालाजी. बलदेवपुर गांव के निकट सूखा पड़ा दौलाड़ा माइनर।

रामगंजबालाजी. दौलाडा माइनर का 3 साल से पक्का निर्माण का कार्य करने के चलते किसानों को नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान रामस्वरूप गुर्जर, रणजीत सिंह गुर्जर, बनवारी गुर्जर, जोधराज गुर्जर, रतन मेघवाल, रामदेव मेघवाल ने बताया कि दौलाडा माइनर बलदेवपुरा की झुपडिया तक बना हुआ है।तीन साल से नहर की दीवारों को पक्का करने का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।

कई साल से किसान नहरी पानी का इंतजार कर रहे हैं। विभाग द्वारा बिना पानी पिलाई किए ही किसानों से नहर सिंचाई की पिलाई ली जा रही है। उसके बावजूद किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया। सीएडी के उच्च अधिकारियों का अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। दौलाडा माइनर अध्यक्ष देशराज जाट ने बताया कि दौलाडा के पास माइनर चौक हो रहा है। दौलाडा गांव के पास से माइनर गहरा होने के कारण गंदगी एवं बबूलों अटी पड़ी है। सीएडी विभाग के अधिकारियों को मौका दिखाया। विभाग ने फिलहाल जेसीबी से ठीक करने का आश्वासन दिया है।