5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर बन रहा था खाना तभी हुआ विस्फोट और…

कोटा खुर्द गांव में शुक्रवार शाम को घर पर खाना बनाते समय प्रेशर कूकर फटने से अफरातफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 8 Feb 2020, 9:28 PM IST

घर पर बन रहा था खाना तभी हुआ विस्फोट और...

घर पर बन रहा था खाना तभी हुआ विस्फोट और...

लबान. कोटा खुर्द गांव में शुक्रवार शाम को घर पर खाना बनाते समय प्रेशर कूकर फटने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण साहबलाल मीणा ने बताया कि शाम के समय वह पत्नी के साथ खाना बना रहा था। प्रेशर कूकर में दाल बनाते समय अचानक वह फट गया। कूकर के टूकडे हवा में उछलकर चारों तरफ फैल गए। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बाइक सहित नदी में गिरा युवक
खटकड़. जावरा मार्ग पर मेज नदी किनारे स्थित बार माता मंदिर के पास शुक्रवार रात को एक बाइक सवार नदी में गिर गया। मंदिर के पुजारी ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। जावरा निवासी खानाराम मीणा ने बताया कि जगदीश मीणा (३५) शुक्रवार रात को खटकड़ से खाने पीने का सामान लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। माता के मंदिर के पास अचानक श्वान आ जाने से जगदीश बाइक सहित नदी में गिर गया। आवाज सुनकर मन्दिर का पुजारी रघुनाथ कहार मौके पर पहुंचा और जगदीश को पानी से बाहर निकाला। उसके बाद अन्य ग्रामीणों की सहायता से बाइक को भी नदी से निकाला।