23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान में यहां 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिल रहा पेट्रोल, आप भी उठाएं फायदा

Happy Hours Petrol Pump: 28 अक्टूबर से शुरू हुई यह स्कीम 19 नवंबर तक लागू रहेगी और इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल पर 3 रुपये की छूट दी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Nov 2024, 3:21 PM IST

Petrol Price Today: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जिओ बीपी नामक निजी कंपनी ने अपने पेट्रोल पंप पर "हैप्पी आवर्स" स्कीम शुरू की है, जिसमें दोपहर के समय पेट्रोल 3 रुपये सस्ता मिल रहा है यानी जहां बूंदी में पेट्रोल की कीमत 104.94 रुपए प्रतिलीटर है वहीं हैप्पी आवर्स में आपको 101.94 रुपए प्रतिलीटर में मिलेगा। यह ऑफर देशभर में कंपनी के सभी पेट्रोल पंप पर लागू है।

बूंदी के पेट्रोलपंप डीलर ने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू हुई यह स्कीम 19 नवंबर तक लागू रहेगी और इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल पर 3 रुपये की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम देशभर में सभी जगहों पर चल रही है, जहां कंपनी के 1500 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें : ऑटोमेटिंग ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण इस स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रभावित, ठहराव में ये रहेगा बदलाव

हाड़ोती में यहां है स्टेशन


कोटा जिले अनंतपुरा इलाके के अलावा ढाबादेह और रामगंजमंडी में भी एक फिलिंग स्टेशन है। वहीं बूंदी सिटी में 1 पेट्रोल पंप और 2 पेट्रोल पंप केशोरायपाटन और तालेड़ा में स्थित है। साथ ही झालावाड़ में झालावाड़ सिटी, रायपुर, खानपुर, अकलेरा और पचपहाड़ में कंपनी का पंप है। वहीं बारां जिले के शाहबाद इलाके में नेशनल हाइवे 27 पर पहाड़ी और कुशालपुरा में भी कंपनी का पेट्रोल पंप है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सरपंचों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6759 ग्राम पंचायत का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल; जानें क्यों