
हिन्दी दिवस: हिन्दी पर शर्म नही,गर्व करें...
बूंदी. जिले भर में शुक्रवार को हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की ओर से प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने हिन्दी दिवस के मोके पर कहां हिन्दी से संवाद का सिलसिला जारी रहना चाहिए लेकिन आजकल आम बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी शब्दों ने जगह ले ली है।
वर्तमान में हिन्दी देश के अधिकांश राज्यों में संवाद स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। ऐसे में हिन्दी पर शर्म नही बल्कि गर्व करना चाहिए।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस, हिन्दी विभाग एवं लैंग्वेज क्लब की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने हिंदी की प्रासंगिकता बताई। कार्यक्रम अधिकारी एस.पी. मीणा ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी भाषा एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
वरिष्ठ सह आचार्य आर.ए.कारगवाल एवं डॉ.राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों में बौद्धिक प्रतियोगिताएं संकुलानुसार हुई। आदर्श विद्या मंदिर मालनमासी बालाजी संकुल में हिंदी सुलेख, श्रुतलेख, अंगे्रजी सुलेख, श्रुतलेख, चित्रकला, पे्ररक प्रसंग व निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम नुवाल तथा मुख्य वक्ता मदन सिंह हाड़ा रहे। प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद बैरागी ने अतिथियों का स्वागत किया।
आदर्श विद्या मंदिर गुरुनानक कॉलोनी में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में 94 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिंदी, अंगे्रजी सुलेख, श्रुतलेख, निबंध, पे्ररक प्रसंग, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामशंकर शृंगी ने की। मुख्य अतिथि प्रभुलाल मीणा रहे। प्रधानाचार्य संजय बांगड़ ने आभार जताया। संचालन नीता योगी ने किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
जिला पुस्तकालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें करीब साठ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय बैरवा महासभा के संरक्षक भंवरलाल बैरवा ने की। मुख्य अतिथि कवि जगदीश अनुरागी व विशिष्ट अतिथि कपिल लोधा थे।
कविता प्रतियोगिता में कवि रोहित राठौड़ प्रथम, मोतीलाल मीणा द्वितीय एव कल्पना शर्मा तृतीय रही। संचालन जिला पुस्तकालय अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
काव्य पाठ किया
पेचकीबावड़ी. हिंदी दिवस पर कस्बे के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में विचार संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें छात्रा कविता ने हिंदी में काव्य पाठ किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक भगवान मंत्री, सहायक प्रबन्धक प्रकाश महात्मा, कार्यालय सहायक गोविंद गुप्ता, मोहम्मद गफ ार अंसारी ने अधिक से अधिक हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Published on:
14 Sept 2018 08:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
