18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के सानिध्य में सर्व हिन्दू समाज के लोग, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली और थाने पहुंच कर विरोध जताया।

2 min read
Google source verification
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सडक़ पर उतरे हिन्दू संगठन

कापरेन थाने के सामने विरोध जताते सर्व हिन्दू संगठन व आमजन।

कापरेन. देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के सानिध्य में सर्व हिन्दू समाज के लोग, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली और थाने पहुंच कर विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम पुलिस वृताधिकारी अशोक जोशी को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

विरोध जता रहे लोग दोपहर को शहर में तलाई के बालाजी मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए। एकत्रित सर्व हिन्दू समाज के लोग, संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता, व्यापारीयों ने दोपहर बारह बजे विरोध रैली निकाली। विरोध रैली तलाई के बालाजी मंदिर से शुरू हुई, जो शक्ति चौराहा, लाड़ीजी का चौक, चौमुखा बाजार अस्पताल चौराहा आदि मुख्य मार्ग से होते हुए थाना परिसर के सामने पहुंची। इस दौरान विरोध रैली में शामिल युवा, कार्यकर्ता देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहुंचे।

थाने के सामने ज्ञापन पढक़र सुनाया गया और कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी गतिविधियों में भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस वृताधिकारी अशोक जोशी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में बताया कि कापरेन निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए कथित देशविरोधी बयान के वायरल होने के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। उक्त व्यक्ति द्वारा इस देश में रहकर भी खुले आम देश के संविधान को नहीं मानने की बात कही गई है। प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करें। शहर में ऐसे लोगो पर कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाया जाए।

संगठनों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, दुकानें खाली कराने सहित अन्य मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। केशवरायपाटन पुलिस वृताधिकारी अशोक जोशी ने विरोध जता रहे लोगों की सभी मांग सुनी और सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट, दुकान व अन्य शिकायत पर मामले की निष्पक्ष जांच करने और शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।