बूंदी

केशवरायपाटन में गौरव पथ से सौ ट्री गार्ड गायब, लाखों रुपए का नुकसान

उपखंड मुख्यालय में स्थित नगर पालिका प्रशासन शहर के सौन्दर्यकरण की देखरेख नहीं कर पा रहा है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2025
केशवरायपाटन। गौरव पथ से गायब ट्री गार्ड व स्टैंड

केशवरायपाटन. उपखंड मुख्यालय में स्थित नगर पालिका प्रशासन शहर के सौन्दर्यकरण की देखरेख नहीं कर पा रहा है। वहीं कर्मचारी सक्षम अधिकारी नहीं होने से असहाय महसूस कर रहे है। इसी अनदेखी के चलते नगर पालिका को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आठ सालों में गायब हुए पौधे ट्रीगार्ड
तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह संधू ने नहर के नाले से पुलिस थाना के पास तक गौरव पथ का निर्माण करवा था। गौरव पथ के बीच डिवाइडर में लोहे के स्टैंड बनाकर 100 से अधिक पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाए थे। प्रशासन की अनदेखी से पहले पानी के अभाव में पौधे सुख गए। पौधे नष्ट होने के बाद चोरों की निगाह लोहे ट्री गार्ड पर चली गई। एक एक कर सभी ट्री गार्ड व उनके स्टेंड चोरी चले गए। नगर पालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

तोड़ा डिवाइडर
नगर पालिका प्रशासन अपनी संपत्तियों की देखरेख करने में असफल होता जा रहा है। यहां बाबा रामदेव मंदिर से नहर के नाले के पास तक डिवाइडर बना हुआ है। उस डिवाइडर पर निर्माण और प्लास्टर में नगर पालिका ने 9 लाख खर्च किए, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वाहन चालकों ने उसे तोड़ दिया। पालिका प्रशासन ने इसे भी गंभीरता से नहीं लिया। डिवाइडर तोड़ने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सरकार ही फेल हो गई
अधिशासी अधिकारी नहीं है। सांगोद नगर पालिका के ईओ को अस्थाई लगा रखा है। डिवाइडर के पौधे व ट्री गार्ड दो साल पहले चोरी चले गए। ईओ को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए थे। कोई सक्षम अधिकारी नहीं होने से पालिका का कामकाज ठप पड़ा है। डिवाइडर को ट्रक चालक तोड़ गया, लेकिन कार्यवाही कोन करें। अधिकारी ही नहीं है।
कन्हैयालाल कराड़, अध्यक्ष, नगर पालिका, केशवरायपाटन

Also Read
View All

अगली खबर