6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइए में आपकी बैंक की पर्ची भर दूं और फिर…

बैक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को एक महिला की पर्ची भरकर ठगी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 4 Feb 2020, 9:27 PM IST

आइए में आपकी बैंक की पर्ची भर दूं और फिर...

आइए में आपकी बैंक की पर्ची भर दूं और फिर...

केशवरायपाटन. बैक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को एक महिला की पर्ची भरकर ठगी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। बंजारो के झोपडिय़ा निवासी बद्रीलाल बंजारा ने बताया कि सोमवार को उसका भाई गोपाल बंजारा बैंक में ३६ हजार रुपए जमा करवाने आया था। यहां पर तीन युवकों ने बैंक की जमा पर्ची भरने के दौरान भाई से ३६ हजार रुपए की ठगी कर ली थी। तीनों युवक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। वह मंगलवार को बैंक में युवकों की तलाश करने गया था। वहां पर एक युवक नजर आया जो काउंटर पर एक महिला की पर्ची भर रहा था। उक्त युवक उसके भाई के साथ वारदात करने वालों में शामिल था। वह युवक के पास जाने लगा तो उसने भागने का प्रयास किया। बाद में अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में एसआई पन्नालाल ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए लेकर आए है। ठगी के मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।