1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के welcome में bundi ने बिछाए पलक पावड़े

लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बूंदी आए कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के स्वागत में बूंदी ने पलक -पावड़े बिछा दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 06, 2019

lokasabha adhyaksh om birala ke svaagat mein boondee ne bichhae palak

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत में बूंदी ने बिछाए पलक पावड़े

बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बूंदी आए कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के स्वागत में बूंदी ने पलक -पावड़े बिछा दिए। मानों स्वागत में पूरी बूंदी उमड़ पड़ी हो। जगह-जगह लगाए गए स्वागत द्वार पर पुष्पवर्षा की गई। बिरला शाम चार बजे दधीमथि माता मंदिर पहुंचे, यहां से ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा की अगुवाई में उन्हें तलवार भेंट की।बाद में बायपास तिराहे पर पहुंचे जहां से खुली जीप में सवार हो गए। शहर की सडक़ों से निकले तो लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। जीप में बूंदी विधायक अशोक डोगरा, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी आदि मौजूद थे।
बिरला के स्वागत के लिए शहर भर में नगर परिषद, बैरवा समाज, चावल उद्योग संघ, रोटरी क्लब, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, बैरागी समाज, सिंधी समाज, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस,भाजपा महिला मोर्चा, भारत विकास परिषद आढ़तिया संघ, इंदिरा मार्केट व्यापार संघ, फल फ्रुट विक्रेता यूनियन, राठौर समाज,मेडिकल एसोसिएशन कर्मचारी महासंघ एकीकृत, राजस्थान राज्य एएनएम एलएचवी एसोसिएशन ने भी अपने अपने स्वागत द्वारों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर बिरला का नागरिक अभिनंदन किया।

Story Loader