जलप्रवाह नहीं बढ़ाने से रोष
रामगंजबालाजी. बूंदी ब्रांच केनाल की अंधेड़ वितरिका में जल प्रवाह नहीं बढ़ाने पर किसानों ने कनिष्ठ अभियंता के सामने आक्रोश जताया। वितरिका में २६ जनवरी को जल प्रवाह शुरू किया था। टेल क्षेत्र ठीकरिया, लीलेड़ा, बथवाड़ा में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। सोमवार को किसानों ने कनिष्ठ अभियंता के समक्ष रोष जताया। बथवाड़ा के जसराज सिंह हाड़ा, लीलेड़ा के महावीर, हीरालाल, ठीकरिया के रामदत्त शर्मा, सीताराम शर्मा ने कनिष्ठ अभियंता रेखराज नागर से मिलकर टेल क्षेत्र में पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग की।