5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान दे देंगे पर जमीन इस रेट में कतई नहीं देंगे, रिंग रोड पर बोले किसान

किसानों की माांग है कि जो मुआवजा वाराणसी के किसानों को दिया जा रहा है वहीं हमें भी दिया जाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 29 Jan 2018, 12:12 PM IST

जान दे देंगे पर जमीन इस रेट में कतई नहीं देंगे, रिंग रोड पर बोले किसान

जान दे देंगे पर जमीन इस रेट में कतई नहीं देंगे, रिंग रोड पर बोले किसान

चंदौली. मुगलसराय तहसील के कोरी गांव में किसान जन चौपाल के माध्यम से पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन के मामले में किसानों से वार्ता की। किसान रिंग रोड के लिए ली जी रही जमीनों के बदले मिल रहे मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। किसानों ने सरकार द्वारा उनकी जमीन का उचित मुआवजा न दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा "जान दे देंगे पर जमीन इस रेट में कतई नहीं देंगे।"।

यह भी पढ़ें- बरहनी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर सपाईयों की बढ़ी धुक-धुकी, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार


पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों की जमीन का उचित मुआवजा मिले बगैर किसी भी किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। रिंग रोड के नोटिस के माध्यम से किसानों को जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह उचित नहीं है।

उनका कहना था कि उक्त रोड़ में जो मुवाअजा वाराणसी के किसानों को दिया जा रहा है वहीं मुआवजा यहां के भी किसानों को मिलना चाहिए। जबकि नोटिस में कई साल पूर्व के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे ही राशि दी जा रही है, यह उचित नहीं है। उन्होंने इस मामले पर डीएम से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।


किसानों ने बताया कि रिंग रोड के लिए मुग़लसराय तहसील क्षेत्र के संघती, ककरही खुर्द, कोरी,दयालपुर, बसनी, महरो, रेवसा सहित आधा दर्जन गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके एवज में किसानों को मात्र 1 लाख चालीस हजार रुपये बिस्वा के हिसाब से मालियत दिया जा रहा है। जो उचित नहीं है।

इस मौके पर सूबेदार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रामअवध यादव, बनारसी सिंह, पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव, शेखर सिंह, राजनाथ यादव, मटकू यादव, सुराही रामराज सिंह जंग बहादुर यादव चंद्र शेखर सिंह लालचंद यादव लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे।

Input- संतोष कुमार