आपको बता दें कि, वर्तमान ब्लाक प्रमुख रामानंद यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव के छोटे भाई हैं जो शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। लोगों का कहना है कि जिन्होंने सपा के शासनकाल में राजनीतिक गोटी फिट कर अपने छोटे भाई रामानंद सिंह यादव को प्रमुख की कुर्सी पर बैठा दिया। वहीं प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर एक बार फिर खींचतान शुरू हो गई।