1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवता को बेदार तो होने दो हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन

नौजवां हुसैनी सर्किल की ओर से पैगम्बर इस्लाम मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में सोमवार रात को कागदी देवरा में जिक्र-ए-शहादत का एक जलसा हुआ।

2 min read
Google source verification
maanavata ko bedaar to hone do har kaum pukaaregee hamaare hain husain

मानवता को बेदार तो होने दो हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन

जिक्र-ए-शहादत अजीमुश्शान जलसा कार्यक्रम
बूंदी. नौजवां हुसैनी सर्किल की ओर से पैगम्बर इस्लाम मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में सोमवार रात को कागदी देवरा में जिक्र-ए-शहादत का एक जलसा हुआ। जलसे की शुरुआत में हाजी मोहम्मद यासीन अली ने किरत पढ़ी।
सम्सतीपुरा (बिहार) से आए मौलाना केसर रजा ने इमाम हुसैन की शान बताई। मथुरा से आए मौलाना जमालुद्दीन ने नूरी ने शाने अहले बैत बयान करते हुए इमाम अली की जीवनी पर प्रकाश डाला। जलसे की सरपरस्सी कर रहे देवली से आए मुफ्ती मोहम्मद अनवर अली खां दिलकश ने कहा कि अखलाक व मुरव्वत के सहारे है हुसैन, इंसान को बेदार तो हो लेने दो हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैनÓ के साथ तकरीर शुरू की। दिलकश ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हुसैन की शहादत बता कर अपनी गुलामी का ओर अपनी वफादारी का सबूत देते है। इस मौके पर शहरकाजी गुलामे गौस ने तकरीर व शाने अहले बेत का बयान किया। मौलाना असगरुल कादरी, मौलाना जिया उर्ररहमान, अब्दुल्लाह भाई, रहमान भाई, हाजी मोहम्मद यासीन अली, मौलाना शफीकउर्रहमान, हमीद रजा, अब्दुल रहीम सहित कई लोगों ने मनकबत व नात पाक पढ़ी।
इस दौरान हाजी अब्दुल सत्तार, एडवोकेट नवेद केसर लखपति, हाजी लियाकत अली, हाजी अब्दुल करीम, हाजी अब्दुल फरीद, प्रवक्ता दिलशाद शेरवानी आदि कई लोग मौजूद थे। अंत में देश व प्रदेश में अमन के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद तबर्रुक बांटा गया। सर्किल के सदर अब्दुल शारिक खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निजामत मौलाना शाह आलम ने की।
कव्वाली कार्यक्रम आयोजित
बांसी. कस्बे के हजरत गुलाब सय्यद शाह की दरगाह पर उर्स के तहत सोमवार रात आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में बेंग्लोर के कव्वाल आतिस मुराद व पार्टी ने कव्वाली पेश कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारम्भ Óहिन्दू का घर जले तो मुसलमान रो पड़ेÓ से किया। बाद में 'कैसा हिन्दुस्तान है... कव्वाली सुना कर दर्शकों की खूब दाद पाई। बाद में 'आराम वो करते थे मखमल की सेज पर, लेकिन मेरे नबी को चटाई पसन्द थी Ó कव्वाली सुना कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष देव लाल चांदना थे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच ओम प्रकाश जैन, सत्य प्रकाश शर्मा, सूफी सराफत अली आदि लोग मौजूद रहे।

Story Loader