3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में मनाया नंदोत्सव, झांकियां देखने उमड़े श्रद्धालु

जिलेभर में मंगलवार को मंदिरों में नंदोत्सव मनाया गया। रात को कृष्ण जन्म के बाद मंदिरों में महाआरती की गई।

3 min read
Google source verification
mandiron mein manaaya nandotsav, jhaankiyaan dekhane umade shraddhaalu

मंदिरों में मनाया नंदोत्सव, झांकियां देखने उमड़े श्रद्धालु

बंूदी. जिलेभर में मंगलवार को मंदिरों में नंदोत्सव मनाया गया। रात को कृष्ण जन्म के बाद मंदिरों में महाआरती की गई। मंगलवार सुबह भगवान को पालने में झुलाया गया। वहीं झांकियों को देखने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। गीता भवन में महिला मण्डल की ओर से नंदोत्सव मनाया गया। मण्डल की प्रमुख शोभना पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने राधा-कृष्ण, नंद यशोदा के रूप धर कर विभिन्न प्रकार की लीलाएं की व भजनों पर नृत्य किया। भगवान कृष्ण के बाल रूप को पालने में झुलाया गया। फूलों की झांकी सजाई गई। वही चम्बल स्कूल ऑफ नर्सिंग, नाइटेंगल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रघुकुल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। राधाकृष्ण की झांकियां सजाई गई।
झालाजी का बराना. कस्बे में जानकीनाथ, चारभुजा, श्रीजी भगवान, खलाणा वाले गणेश मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष रतनलाल बागला ने बताया कि मंदिर में भजन संध्या व मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। जयस्थल के कल्याणराय मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिरों पर भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।
आकोदा. आकोदा में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म पर प्रसादी वितरण किया गया।
बांसी. कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान चारभुजानाथ मंदिर पर भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई। केशवराय मंदिर पर मटकी फोडऩे की लीला हुई। लक्ष्मीनाथ मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, महादेव मंदिर व मण्डी के महादेव मंदिर पर भी झांकियां सजाई गई।
नोताड़ा. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रघुनाथ महाराज, मठ मंदिर, कल्याणराय मंदिर, सांवलिया मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर, जाटों का रघुनाथजी मंदिर पर झांकियां सजाई। वहीं भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। मध्यरात्री को विशेष आरती कर पंजीरी व पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के बांझडली, रघुनाथपुरा, मालिकपुरा, कंवरपुरा, अमरपुरा, धरावण, में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
नमाना. हाट स्थल पर नवयुवक मंडल की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्थानीय बच्चों ने सामूहिक नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा के हरि सिंह हाड़ा थे। अध्यक्षता उप सरपंच छीतर लाल मीणा ने की। कल्याणराय मंदिर पर पूरी रात भजन संध्या हुई।
जजावर. लक्ष्मीनाथ मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर सहित कई मंदिरों पर भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई। श्याम युवा संगठन की ओर से हस्तनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक झूला, कालिया मर्दन, अमरनाथ गुफा, गोर्वधन पर्वत की झांकियां प्रमुख रही। मंदिरों में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ।
बड़ानयागांव. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लक्ष्मीनाथ मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर, चतरगंज के लक्ष्मीनाथ मंदिर में भजन संध्या हुई। देर रात 12 बजे भगवान की आरती उतारी। वहीं मांगलीकला पंचायत के बोरखेड़ा में चारभुजानाथ मंदिर पर श्याम नवयुवक मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें देव क्लब टीम विजेता रही। विजेता को मंडल अध्यक्ष मदन लाल कुमावत व मांगली कला सरपंच हेमराज गुर्जर ने पुरस्कार दिया।
इंद्रगढ़. इंद्रगढ़ में चंद्र बिहारी महाराज मंदिर के निकट भैरवजी महाराज का स्थान, सुमेरगंजमंडी में राधा कृष्ण मंदिर व मोहनपुरा में प्रमुख मंदिरों पर विद्युत चलित झांकी सजाई गई।
पेचकी बावड़ी. कालामाल, टोंकडा, बटवाड़ी, उमर, रोशंदा सहित कई गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। पेचकी बावड़ी कस्बे में राधा कृष्ण मंदिर पर कृष्ण व सुदामा की झांकी सजाई गई। भजन संध्या हुई जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। कृष्ण नवयुवक मण्डल की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ।
खटकड़. चारभुजानाथ मंदिर में युवाओं की दो अलग-अलग टीमों का मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन किया गया। मंगलवार को चारभुजानाथ मंदिर में महिलाओं ने
नंदोत्सव मनाया।
देईखेड़ा. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर पर झांकी सजाई गई। घाट का बराना में हनुमान मंदिर पर दही हांड़ी गोपालों द्वारा लुटाने की प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच संदीप जैन व दिनेश व्यास ने किया।
रोटेदा. कस्बे में मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना हुई। लक्ष्मीनाथ मंदिर, चारभुजा मंदिर, मदनमोहन मंदिर, ज्ञानराय मंदिर में कृष्ण की झांकियां सजाई गई।

Story Loader