8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं में उत्साह की लहर

कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

3 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 07, 2025

बूंदी में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं में उत्साह की लहर

रामगंजबालाजी. विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथि।

बूंदी. कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव की शुरूआत जिले के बूंदी और केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से की गई। रामगंजबालाजी और खटकड़ विद्यालयों में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा सुनगर, रडी, मायजा, करायथा, करवाला, नमाना, पिपलिया और कैथुदा सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।।

संयोजक विशाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर है। महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और आगे चलकर जिले के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला संयोजक निर्मल मालव, पाटन विधानसभा संयोजक मुकेश जिंदल, बूंदी विधानसभा संयोजक सुरेश अग्रवाल, बृजेश शर्मा, मुकुट बिहारी मीणा, बद्री लाल, अमित जिनवाल, रामराज मीणा, सुरेंद्र शर्मा, बलराम मालव, राकेश शर्मा, दीपक गोस्वामी, रामलाल सैनी, खेल अधिकारी हर्ष वर्धन सिंह चूडावत आदि मौजूद रहे।

19 तक चलेगी प्रतियोगिता
खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 8 नवंबर तक चलेगी। जिसके बाद मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं 11 से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत की विजेता टीमें मंडल स्तर पर मुकाबला करेंगी तो वहीं मंडल स्तर की विजेता टीमें विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी जो 16 से 19 नवंबर तक बूंदी खेल संकुल में आयोजित होंगी।

करवर. सांसद खेल महोत्सव के तहत करवर मंडल के खेलों का शुभारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल संयोजक मुकेश जिंदल, मंडल अध्यक्ष रेखराज मीणा, उपसरपंच पंकज दाधीच, वार्ड पंच नीरज नागर, सहसंयोजक नितेश गौतम, शरीफ मोहम्मद, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मीना आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका सुनीता शर्मा ने किया।

बड़ाखेड़ा. क्षेत्र के पापड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय के मैदान में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के आयोजन का उदेश्य युवाओं मे खेल भावना जागृत करना है। खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीवॉल, हॉकी, बैडमिंटन, खो-खो सहित 18 खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता मंडल स्तर पर आयोजित होगी है।

कापरेन. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से सांसद खेल महोत्सव का ग्राम पंचायत बलकासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर मे विधिवत रूप से आयोजन शुरू हुआ। संयोजक भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश नागर ने बताया कि खेल महोत्सव में दस टीमें क्रिकेट, दो टीमें कबड्डी में भाग ले रही है। वहीं महोत्सव में बैडमिंटन, खो खो, रस्साकस्सी आदि खेलों का आयोजन होगा।

रामगंजबालाजी. सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजबालाजी में आयोजित हुआ। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अंकुर निंबार्क ने बताया कि क्रिकेट में तीन टीमों ने भाग लिया, जिसमें पहले मैच में भंवरदा की टीम ने उमरच की टीम को हराया। उसके बाद रामगंजबालाजी एवं भंवरदा के मध्य फाइनल मैच हुआ।

खटकड़. कस्बे के खेल मैदान में गुरुवार को पंचायत स्तरीय सांसद खेल महोत्सव समारोह पूर्वक शुरू हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अजेता ग्राम पंचायत के प्रशासक कन्हैया लाल मीणा थे। विशिष्ट अतिथि वार्ड पांच ग्राम सेवा सहकारी के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ जोशी, भाजपा के पूर्व इकाई अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, महेंद्र जैन थे। शारीरिक शिक्षक मृगेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी ओर वालीबॉल के पंचायत स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे है। उद्घाटन मेज क्रिकेट में खटकड़ ओर जावरा गांव के बीच शुरू हुआ, जिसका भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा ने बल्लेबाजी कर उदघाटन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पुरूषोतम स्वरूप गर्ग, जावरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेन्द्र शर्मा, शिक्षक विक्रम कुमार, हरिशंकर नागर, शिक्षिका निधि नाम, ग्रामीण ओर विभिन्न टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।