2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने पंच पटेलों को लगाई फटकार, कहा हमारे पांव आसमान पर हैं …

बालिका को समाज से बहिष्कृत करने वाले पंच-पटेलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 12 Jul 2018, 4:36 PM IST

President State Child Rights Protection Commission punished panch pate

आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने पंच पटेलों को लगाई फटकार, कहा हमारे पांव आसमान पर हैं ...

बूंदी/बसोली. राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सथूर के हरिपुरा गांव में पहुंचकर टिटहरी के अंडा फूटने से 11 दिन तक पंच पटेलों के फैसले से घर से बाहर रही बालिका खुशबू एवं उसके परिवार जनों के हालचाल जाने एवं जिन लोगों ने बालिका को 11 दिन तक अपने मां-बाप से दूर रखा है उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।

चतुर्वेदी गुरुवार सुबह जयपुर से यहां पर पहुंची और बालिका खुशबू के पिता हुकम चंद रेगर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि अभी भी हमारे पांव आसमान की ओर हैं समाज में सामाजिक जागरुकता नहीं होने से इस तरह की घटनाएं घटित हो जाती है जो हमारे लिए खतरनाक हैं

इन बुराइयों को मिटाने के लिए समाज के लोगों को आगे आकर के भागीदारी निभाने की आवश्यकता है जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं उन्हें शक्ति से कानून की मदद से सजा दिलाई जाए। बालिका के साथ जो अन्याय किया गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है इस तरह की घटना अब कहीं नहीं घटे किसके लिए मैं सभी तरह के प्रयास करूंगी आस पड़ोस के लोगों को भी इस तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना देना चाहिए ताकि समय पर कार्यवाही की जाए ।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ममता तिवारी हिंडोली पुलिस उप अधीक्षक ननकराम मीणा तहसीलदार भावना सिंह हिंडोली थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह , सरपंच मांगी लाल मेघवंशी , पूर्व सरपंच मनमोहन धाभाई एवं पटवारी कानूनगो मौके पर उपस्थित रहे।

बिजली पानी गैस की व्यवस्था करने के दिए निर्देश


- आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने जिला प्रशासन को हरिपुरा गांव में बालिका के परिवार की मदद के लिए घर में गैस की व्यवस्था शौचालय एवं बिजली की व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं ।

पंच पटेलों को लगाई फटकार


-आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा बालिका के परिवार से जो मांग की गई थी वह गलत है। चतुर्वेदी ने पंच पटेलों को 15 सो रुपए भी दिए जो बालिका के पिता से मांग की जा रही थी। चतुर्वेदी ने बालिका को महादेव के मंदिर में नहाने गांव में चने बांटने दारू की बोतल देने के मामले में भी पंच पटेलों को फटकार लगाई।