12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश का कहर : नींद में ही आ गई सात जनों को मौत

टीला और जर्जर भवन की दीवार मकान पर गिरी, दो मकान ढहे
2 min read
Google source verification
बारिश का कहर : नींद में ही आ गई सात जनों को मौत

बारिश का कहर : नींद में ही आ गई सात जनों को मौत

केशवरायपाटन. कस्बे में मंगलवार रात को चंबल नदी के किनारे नाव घाट पर जाने वाले रास्ते पर प्राचीन टीले के सहारे मकान बनाकर रहे केवट समाज के दो परिवारों के मकानों के ऊपर टीले की मिट्टी एवं पुराने पुलिस थाने की दीवार ढहने से दोनों के मकान ढह गए। रात में गहरी नींद में सो रहे 7 सदस्य मलबे में दब गए। दिल दहलाने वाले इस हादसे में 7 जनों की मौत हो गई। एक परिवार के 5 व दूसरे परिवार के 2 सदस्यों की मौत ने झकझोर कर रख दिया। क्षेत्र में चल रही तेज बारिश से मंगलवार रात देर रात को हुए इस हादसे के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करवाया।
दो भाइयों के परिवार पर आया काल
चंबल नदी के किनारे बसे दो भाइयों के परिवार में काल इस प्रकार आएगा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। महेंद्र कुमार केवट (35), पत्नी अनीता (32), पुत्री खुशी (10), दीपिका (7) पुत्र कन्हैया (5) के साथ मकान में हंसी खुशी खाना पीना करके रात को सोए थे। इनके पास ही महावीर केवट का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मीरा बाई (40), पुत्री तमन्ना (9) भी रात को खाना खाकर सो गई थे। मध्य रात के बाद तेज बारिश के चलते मकानों के ऊपर के टीले की मिट्टी व पुलिस थाने की जर्जर दीवार अचानक मकानों पर गिर गई। जिससे मकान ढह गए और सभी दब गए। चंबल नदी में पानी आने से केवट राजेंद्र कुमार अपने नाव को देख कर लौट रहा था। उसके सामने ही यह हादसा हुआ। केवट ने बताया कि देर रात को ही प्रशासन को सूचना कर दी थी। आसपास के लोगों ने मलबे से महावीर की पत्नी मीरा बाई व पुत्री तमन्ना को निकाला। दोनों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भिजवा कर प्रशासन के आने का इंतजार करते रहे। लोगों को मलाल है कि प्रशासन समय पर रेस्क्यू शुरू कर देता तो शायद कुछ को बचा लेते।