
बूंदी. रमजान का पवित्र महिना शुक्रवार से शुरू हुआ । इसी के साथ माहे रमजान की खुशियों से सराबोर अकीदतमंद दया धर्म व ध्यान के इस खास माह में इबादत में जुटे। रमजान के पहले जुम्मे पर विशेष नमाज अदा ।
रमजान का मुबारक महिना इस बार मोमिनी के सब्र का पूरा इम्तिहान लेगा। 33 सालों के बाद इस बार 11 दिन पहले ही रमजान शुरू हो रहें है।
तेज गर्मी में रोजेदारों का 15 घंटे से अधिक समय तक भुख ओर प्यास को बर्दाश्त करना होगा। खुदा के दरबार में अपनी अर्जी लगाने के लिए रोजेदारो ने अपनी पूरी तैयार कर ली है। इस बार का रोजा मोमिनो के लिए खास ही नही बल्कि बेहद मुकद्स भी माना जा रहा है। रमजान साल का एक पवित्र महिना माना जाता है।
मुस्लिम समाज रमजान का ब्रेसब्री से इंतजार करता है। ये रहमतो सब्र प्रेम ओर भाईचारे के साथ - साथ अल्लाह की इबादत का महिना है। जिसमें मुस्लिम समाज के लोग पूरे महिने रोजा रखते है। रमजान शुरू होने के साथ ही रोजेदारो की दिनचर्या भी बदल जाएगी। लोग रोजा रखने के लिए अलसुबह जागेगे और सहरी करेगें। रमजान माह में यही सिलसिला चलता रहेगा।
रोशनी से जगमग हुई मस्जिदें-
जुम्मे पर पहले रमजान को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखते बन रहा है। रमजान की पहला जुम्मे पर मस्जिदों में खास तैयारी की गई है। पहले जुम्मे पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। पूर्व शहर वफ्फा कमेटी सदर मोलाना असलम बताते हैं कि रमजान में इबादत का महत्व बढ़ जाता है। इससे पहले तरावीह की नमाज अदा की गई
बाजार में रमजान की रौनक-
बाजारों में रमजान की रौनक रही। लोगों ने रोजा इफ्तार के लिए फल व मिष्ठान सहित अन्य दुकानों पर खाद्य सामग्री खरीदी। क्षेत्रों में मस्जिदों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। यहां लगी दुकानों ठेलों पर देर तक भीड़ रही है। शाम होते ही कोई खजूर तो कोई लजीज पकवान के लिए सामानों का इंतजाम करने में मशगूल दिखा।
Published on:
18 May 2018 05:52 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
