24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास कार्यों में लाओं तेजी, लेबर की संख्या बढ़ाओ

जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने गुरुवार को बूंदी शहर का दौरा कर विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 12, 2025

विकास कार्यों में लाओं तेजी, लेबर की संख्या बढ़ाओ

बूंदी. निरीक्षण के दौरान अधिकारी से जानकारी लेते जिला कलक्टर।

बूंदी. जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने गुरुवार को बूंदी शहर का दौरा कर विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून की बारिश का दौर अब थम गया है, इसलिए निर्माण के शेष बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएं ताकि आमजन को इनका शीघ्र लाभ मिल सकें।

खेल संकुल के निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने मल्टीपरपज हॉल के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल संकुल परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने और इसके लिए नगर परिषद द्वारा तत्काल लेबर उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद वे नवल सागर झील पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन विकास के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां पर्यटकों के लिए बैठक व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएं। जिला कलक्टर ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आगामी बूंदी महोत्सव से पहले झील के सौंदर्यीकरण और फाउंटेन से संबंधित सभी शेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएं। इसके बाद कलक्टर ने बायपास रोड की साफ-सफाई की स्थिति देखी और पेच ग्राउंड व्यावसायिक योजना का जायजा लेकर नगरपरिषद आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर ने जैतसागर नाले के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने लेबर की संख्या बढ़ाकर नाला निर्माण के शेष कार्य को फिर से तेज गति से लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक आयुक्त धर्मेंद्र मीणा, पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी से जिला कलक्टर कार्यों के बारे में जानकारी लेते रहे।