
दुगारी में स्थिति देखते सांसद
नैनवां. सांसद दामोदर अग्रवाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित नैनवां, दुगारी व खानपुरा में बाढ़ के हालात देखे। सांसद ने नैनवां में नगरपालिका सभागार में अभाव अभियोग भी सुने। सांसद पहले खानपुरा गांव पहुंचे। खानपुरा तालाब की वेस्टवेयर के पास बही सडक़ की स्थित देखकर निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दुगारी में पहुंचे सांसद ने ट्रैक्टर बैठकर बाढ़ की स्थिति की जानकारी। सांसद पहले छोटे पारे पर पहुंचे। मकानों में भरे पानी की स्थिति देखी। उसके बाद में भी जल भराव की स्थिति देखी।
सरपंच रामलाल खींची ने कनक सागर बांध से हरवर्ष होने वाली परेशानी को लेकर ज्ञापन दिया जिसमे बड़े पारे के स्थान पर बांध पर 4 हाइड्रोलिक गेट लगाने व छोटे पारे से आने वाले पानी के निकास के लिए 20 फीट चौड़ाई का पक्का नाला बनाने की मांग की सांसद ने नैनवां में नगरपालिका में जनसुनवाई के बाद रायसागर व नवलसागर पर पहुंचकर ओवरफ्लो पानी से हुए नुकसान को देखा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, प्रधान पदम नागर,सीईओ रवि वर्मा, उपखण्ड अधिकारी प्रीति मीणा, थानाधिकारी कमलेश शर्मा, निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिराम मीणा भी साथ थे।
आज मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट
सांसद दामोदर अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दो दिन तक भारी बारिश हुई है, जिससे भीषण बाढ़ की स्थिति हुई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी स्थिति बताई। मकान व दुकानों का सर्वे कराने को कहा। फसलें खराब हो गई। दुगारी नालों पर मकान बन गए। निकास की व्यवस्था हो। बाढ़ से हुए नुकसान की सोमवार को जयपुर जाकर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे।
दुगारी के लोगों ने सांसद की गाड़ी रोकी
दस दिनों से नलों में जलापूर्ति बंद होने से परेशान दुगारी के लोगों ने सांसद दामोदर अग्रवाल की गाड़ी को रोक लिया। बाढ़ की स्थित देखकर जाने लगे तो लोगों ने ग्राम पंचायत द्वारा दस दिन से बंद कर रखी जलापूर्ति को चालू करवाने की मांग को लेकर सांसद की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। सांसद ने लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। सांसद ने सरपंच से बात कर समस्या का समाधान करने को कहा। लोग सांसद की गाड़ी के आगे से नही हटे तो थानाधिकारी कमलेश शर्मा ने भीड़ को हटाया। सांसद की गाड़ी को रवाना कराया।
Published on:
25 Aug 2025 12:33 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
